Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



देवसंस्कृति विश्वविद्यालय : दीक्षांत समारोह में 2661 विद्यार्थियों को दी गयी डिग्री

 

देहरादून। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज का छठवां दीक्षांत समारोह सानंद सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिडला जी एवं देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या ने 2661 विद्यार्थियों को उपाधि प्रदान कीं। इसमें सन् 2017 से 2022 तक के सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट के विभिन्न पाठ्यक्रमों के उत्तीर्ण विद्यार्थी हैं। इनमें पीएचडी के 72, पोस्ट ग्रेजुएट के 941, ग्रेजुएट 1157, डिप्लोमा के 187, सर्टिफिकेट कोर्स के 304 युवा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि देसंविवि के छठवें दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले युवाओं में 60 प्रतिशत से अधिक छात्राएँ हैं।   इससे पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं कुलाधिपति श्रद्धेय डॉ प्रणव पण्ड्या, कुलपति शरद पारधी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर दीक्षांत समारोह का शुभारंभ किया।
समारोह के मुख्य अतिथि माननीय लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला जी ने कहा कि देवसंस्कृति विवि एक ऐसा विश्व विद्यालय है, जहाँ छात्र-छात्राओं को मनुष्य जीवन के सही लक्ष्य बताया जाता है। देवसंस्कृति विवि से निकलने वाले युवा भारत को सांस्कृतिक रूप से उन्नत बनायेंगे। यहां के शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध के साथ जीवन प्रबंधन आदि शुभ व्यवस्थित जीवन प्रदान करता है। उन्होनें कहा कि आज प्राचीन मूल्येां को आधुनिक मूल्यों के साथ समन्वय करने की महती आवश्यकता है। देवसंस्कृति विवि इसे बखूबी कर रहा है। उन्होंने कहा कि विवि से शिक्षित होकर देश विदेश में जाने वाले युवक हमारे सांस्कृतिक राजदूत हैं।।समारोह के अध्यक्ष कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने कहा कि देसंविवि एकमात्र विवि है, जहां ज्ञानदीक्षा समारोह होता है, जिसके माध्यम से युवाओं को चरित्रवान एवं निष्ठावान छात्र बनने की प्रतिज्ञा कराई जाती है। उन्होंने कहा कि यहां से उत्तीर्ण होकर नये जीवन में प्रवेश करने वाले छात्र छात्राएं विवि  से प्राप्त गुणों का अन्यों में भी प्रसार करेंगे। कुलाधिपति ने कहा कि विवि की जो परिकल्पना युगऋषि पं श्रीराम शर्मा आचार्य जी ने की थी उसका साकार रूप में देवसंस्कृति विवि को देखा जा सकता हैै हम शीघ्र ही विवि का विस्तार करेंगे। उन्होंने कहा कि पं श्रीराम शर्मा आचार्य ने जो तीन हजार दो सौ से अधिक साहित्यों की संरचना की है, उसके प्रकाश से ही संस्कृति और संस्कार को जाग्रत कर पा रहे हैं। इससे पूर्व कुलपति शरद पारधी ने शनैः शनैः प्रगति पथ अग्रसर हो रहे विवि की प्रगति प्रतिवेदन र्प्रस्तुत किया। प्रतिकुलपति डॉ चिन्मय पण्ड्या ने दीक्षांत समारोह की पृष्ठभूमि पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष बिडला, डॉ अनिता बिडला, कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या ने दीक्षांत समारोह स्मारिका, अनाहत, संस्कृति संचार, अंतर्राष्ट्रीय जनरल आदि का विमोचन किया। कुलाधिपति डॉ प्रणव पण्ड्या जी ने श्री ओम बिडला जी को गंगाजली, स्मृति चिह्न एवं विवि के विशेष साहित्य भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देहरादून जिला प्रशासन के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, पत्रकार बंधु एवं विद्यार्थियों के अभिभावक गण मौजूद रहे। विवि के टॉपर विद्यार्थियों में सन 2017 की उर्वशी शर्मा, सन 2018 की वंदना आर्य, सन् 2019 की चित्रा कश्यपत्र, सन् 2020 की रूपम, सन् 2021की चित्रा कश्यप, सन् 2022 की अंजलि पुण्डीर शामिल हैं।

Leave A Comment