Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



यूनिवर्सल एकेडमी का वार्षिक खेल दिवस: अग्नि हाउस रही अव्वल

खेल व्यक्ति को जीतने की देता है प्रेरणा : सुनीत पाल अग्रवाल

देहरादून | यूनिवर्सल अकादमी में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया | जिसका शीर्षक –“GO GREEN “(पर्यावरण के अनुकूल बने ) है | इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों को एक साथ मैदान में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना है | इस कार्यक्रम द्वारा छात्रों में सहयोग ,समन्वय की भावना को जाग्रत करने का प्रयास किया गया है | इस कार्यक्रम में कक्षा तीन से बारहवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया | इस कार्यक्रम में कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों ने सर्वप्रथम सम्मानीय अतिथि की आज्ञा पाकर परेड का प्रारम्भ किया तत्पश्चात छात्रों द्वारा विभिन्न प्रकार की ड्रिल ,दौड़ को प्रस्तुत किया गया | इस कार्यक्रम में अग्नि हाउस को वार्षिक ट्रॉफी प्रदान की गई | अतिथि डॉ. (कर्नल) सलिल गर्ग द्वारा छात्रों की प्रस्तुति की प्रशंसा कर छात्रों के मनोबल को बढ़ाया गया | अभिभावक गण ने उनकी इस प्रस्तुति को दिल से सराहकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया | कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के चेयरमैन सुनीत पाल अग्रवाल ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि सम्मानीय अतिथि के रूप में हमारा विद्यालय डॉ. (कर्नल) सलिल गर्ग और नीति गर्ग का सदैव आभारी रहेगा कि उन्होने हमारे विद्यालय के सम्मानीय अतिथि का पद स्वीकार किया | साथ ही समस्त अतिथियों का अभिनंदन करते हुए अग्रवाल ने कहा कि खेल व्यक्ति को जीतने की प्रेरणा देता है , खेल में प्रतिभाग करना एवं अनुशासन ही सबसे बड़ी जीत है | इस कार्यक्रम में विद्यालय की निदेशिका प्रिया अग्रवाल, विद्यालय के अध्यक्ष सुनीत पाल अग्रवाल, प्रधानाचार्या रश्मि सिंह उपस्थित थे |

Leave A Comment