Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



उत्तराखंड में औद्योगिक विकास की नीतियों में भी फ़िल्म संबंधी गतिविधियाँ होंगी शामिल

 

देहरादून/गोवा। विशेष प्रमुख सचिव सूचना अभिनव कुमार ने 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में इन्वेस्ट इंडिया के अधिकारियों के साथ फिल्म निवेश को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा उत्तराखंड ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस में अग्रणी राज्य है। फिल्म शूटिंग की अनुमतियाँ भी इन्वेस्ट उत्तराखंड के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन दी जा रही हैं। इन्वेस्ट उत्तराखंड के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार ने फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए अब केंद्रीय फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिस (एफ़एफओ) का कार्य इन्वेस्ट इंडिया को दे दिया है। शीघ्र ही सभी राज्यों के लिए फिल्म शूटिंग, फिल्म निवेश और फिल्म संबंधी अन्य कार्यों के लिए एकीकृत पोर्टल बनेगा। सभी राज्यों के फिल्म पोर्टल इससे जुड़ेंगे। विशेष प्रमुख सचिव ने बताया कि उत्तराखंड में विदेशी फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करने के लिए नीतिगत समाधान किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त फिल्म अवस्थापना, प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क नीति और सर्विस सेक्टर नीति में फिल्म से जुड़े विभिन्न उद्योगों को सहायता और प्रोत्साहन मिलेगा। यह नीतियाँ शीघ्र लागू हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य है कि उत्तराखंड में फिल्म उद्योग राज्य में पर्यटन और रोज़गार का साधन बने। बैठक में इन्वेस्ट इंडिया की वाइस प्रेसिडेंट प्रेरणा सोनी और अन्य राज्यों के फिल्म नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

रुस के फिल्म निर्माताओं के साथ मुलाक़ात

उपनिदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय ने रुस के फिल्म निर्माताओं के दल से मुलाक़ात की और उन्हें उत्तराखंड की नीतियों और शूटिंग लोकेशन की जानकारी दी। रुस के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड की शूटिंग लोकेशन की मुक्त कंठ से सराहना की और शीघ ही राज्य भ्रमण करने की इच्छा व्यक्ति की। कुछ निर्माताओं ने औली के स्कीइंग स्लोप में भी रुचि दिखायी। उन्होंने मुख्य रूप से सह-निर्माण (को प्रोडक्शन) हेतु बातचीत की। डॉ. उपाध्याय ने बताया कि केंद्र सरकार के फिल्म फैसिलिटेशन ऑफिस के माध्यम से विदेशी फिल्म निर्माता शूटिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। बैठक में रशियन कंटेंट वर्ल्डवाइड और फिल्म्स इन मॉस्को से जुड़े निर्माता शामिल थे।

Leave A Comment