Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



देहरादून : आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में लम्हे इंटर-यूनिवर्सिटी टेक्नो-कल्चरल फेस्ट का हुआ आयोजन

देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी (आईयूयू) का वार्षिक तकनीकी-सांस्कृतिक उत्सव को बड़े धूमधाम के साथ शुरू हुआ। आयोजक मंडल और उत्साही छात्रों के अथक प्रयासों से इस आयोजन का शुभारम्भ काफी शानदार रहा। गौरतलब है कि आईयूयू के विभिन्न विभागीय कार्यक्रमों में देश भर के 40 से अधिक विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों ने भाग लिया। पहले दिन जहां एक तरफ संगीत, कला, प्रश्नोत्तरी, फैशन ने दर्शकों के बीच समा बांधा वहीं दूसरी तरफ रॉक बैंड और हास्य अन्य कार्यक्रमों में उनका भरपूर मनोरंजन करते हुए मन मोह लिया। लम्हे-2022 का उद्घाटन समारोह सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय परिसर में हुआ। डीन स्टूडेंट वेलफेयर (डीएसडब्ल्यू), डॉ विनय राणा ने दो दिन होने वाले इस शानदार लम्हे उत्सव की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसमें उपस्थित माननीय कुलपति, प्रो-वाइस चांसलर, सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, अध्यापकगण, अतिथिगण, समस्त प्रतिभागियों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया। कुलपति ब्रिगेडियर डॉ. एम. श्रीनिवासन ने उद्घाटन भाषण दिया जिसमें लम्हे 2022 में भाग लेने वाले सभी छात्रों का स्वागत करते हुए विभिन्न प्रतिभागी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अगले दो दिनों में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए छात्रों से अपनी प्रतिभा दिखाने का आग्रह किया और बिना किसी अवरोध के समय के साथ अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। साथ ही दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजक मंडल के सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि मनोज शर्मा थे। कार्यक्रम में प्रो-वाइस चांसलर डॉ. रविकेश श्रीवास्तव, सभी स्कूलों के डीन और हेड, परीक्षा डीन डॉ. अमित अदलखा, चीफ प्रॉक्टर डॉ. सुशील राय, फैकल्टी और स्टाफ सदस्य भी मौजूद थे। लम्हे के पहले दिन में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट द्वारा नेशनल बिजनेस प्लान, मॉक स्टॉक और 360 डिग्री-द बेस्ट मैनेजर जैसे विभिन्न कार्यक्रम देखे गए। स्कूल ऑफ लॉ ने वाद विवाद (कानूनी बहस), लीगल कैमरा और संविधान कानून दिवस प्रश्नोत्तरी आयोजित की, जबकि स्कूल ऑफ हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट ने मास्टर शेफ और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट जैसे मजेदार कार्यक्रम आयोजित किए। स्कूल ऑफ लिबरल आर्ट्स ने रचनात्मक लेखन और एक प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया, जिसने छात्रों में उत्सव की भावना को बनाए रखा। स्कूल ऑफ मीडिया एवं संचार डिजाइन स्कूल ने भी पूरे उत्साह के साथ अपने राष्ट्रीय मीडिया उत्सव 2022 (दो दिवसीय कार्यक्रम) की शुरुआत की जिसमें डाक्यूमेंट्री मेकिंग, शॉर्ट फिल्म मेकिंग, न्यूज़ राइटिंग, फोटोग्राफी एवं एड मेड शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। देश भर के 40 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के मीडिया उत्साही और छात्रों ने बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिताओं – डाक्यूमेंट्री मेकिंग और शॉर्ट फिल्म मेकिंग के लिए प्रतिभाग किया। दिन के रोचक कार्यक्रम ट्रेजर ट्रोव और रोडीज के साथ-साथ सुर संगम (एकल और युगल गायन), वॉर ऑफ बैंड्स – बैंड कॉम्बैट, और ग्रैंड्योर-द फैशन शो जैसे मुख्य मंच कार्यक्रम थे। पहले दिन के कार्यक्रम का समापन फैशन शो के साथ हुआ सम्पन्न हुआ जिसमें सभी प्रतिभागयों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपने बहुरंगी वेशभूषा और अंदाज़ के साथ रैंप वॉक किया और दर्शकों का मन मोहा।

Leave A Comment