Breaking News:

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026



अल्मोड़ा : आपसी विवाद में मजदूर ने की साथी की हत्या

अल्मोड़ा। जिले के द्वाराहाट ब्लॉक के कफड़ा क्षेत्र में दो मजदूरों में चाय और दूध को लेकर उपजे विवाद में एक मजदूर ने अपने साथी को मौत के घाट उतार दिया। आरोप है कि तैश में आकर एक मजदूर ने अलाव में जलाने के लिए रखी लकड़ी का भारी गिल्टा उठाकर अपने साथ के सिर पर दे मारी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। वारदात 28 नवंबर की देर रात राजस्व क्षेत्र कफड़ा के दड़माड़ गांव का है। विकासखंड के दूरस्थ वलना रोड पर डामरीकरण का कार्य चल रहा है। विकास गोस्वामी (19) पुत्र कल्लूनाथ ग्राम कुडराकोटी तहसील बहेड़ी थाना नवाबगंज तथा धनपाल यादव (46) सरदार नगर तहसील आंवला थाना भमौरा (दोनों बरेली) के बीच 28 नवंबर की रात आठ बजे चाय और दूध को लेकर विवाद हो गया। आरोपित धनपाल ने पास ही जल रहे अलाव की भारी लकड़ी से विकास के सिर पर वार कर दिया। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। मामला दबा रहे, इसके लिए विकास के अन्य साथी गत मंगलवार को उसका शव लेकर चुपचाप बरेली को निकल गए। मगर किच्छा पहुंचने पर मृतक के पिता कल्लूनाथ और उसके भाई भी मिल गए, जिसके बाद विकास के शव को वापस मंगलवार की देर रात्रि में ही सीएचसी द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार को मृतक का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कफड़ा के राजस्व उप निरीक्षक खीम सिंह नेगी ने बताया कि मृतक के स्वजनों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

Leave A Comment