Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



अपराध : कत्ल कर शव के साथ दो दिन तक रहे आरोपी

 

हरिद्वार। रुड़की के भगवानपुर में दवा कंपनी कर्मचारी की सोची समझी साजिश के तहत की गई हत्या से सनसनी फैल गई है। जांच में सामने आया है कि हत्यारोपी दो दिन तक लाश के साथ रहे। जब शव से बदबू आने लगी और उसे ठिकाने लगाने का प्लान फेल होता दिखा तो फरार हो गए। पौड़ी निवासी नितिन की हत्या के बाद आसपास के लोग यह सोचकर परेशान हैं कि किसी व्यक्ति को मारकर कमरे में छोड़ दिया गया और उन्हें पता ही नहीं चला।
जानकारी के अनुसार जिस मकान में हत्या हुई है वह मकान तीन मंजिला था। सबसे ऊपर की मंजिल पर हत्या हुई। नीचे के दो तलों में किराएदार रहते थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार किराएदारों और आसपास के लोगों ने कई सनसनीखेज बातें बताई हैं। उनका कहना है कि पांच दिन पहले ऊपरी मंजिल पर रहने वाले युवक बाजार से अनाज की टंकी लेकर आए थे। वो लोग किसी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। सितंबर 2022 में ही उन्होंने मकान किराए पर लिया था। वो मकान मालिक को किराया ऑनलाइन ही देते थे।
वहीं दूसरी तरफ जिस एनटीएल कंपनी में नितिन काम करता था वहां 28 नवंबर से उसकी एंट्री ही नहीं हुई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि नितिन की हत्या 27 नवंबर की रात को ही कर दी गई थी। वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार लोगों ने जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक नितिन भंडारी के साथ रह रहे युवक 30 नवंबर को कमरे का ताला लगाकर गायब हो गए। ऐसे में साफ जाहिर है कि नितिन की हत्या करने के बाद हत्यारे दो दिन तक उसकी लाश को ठिकाने लगाने की जुगत लगाते रहे। इसके बाद बदबू फैलने और लाश ठिकाने लगाने का प्लान फेल होता देखकर फरार हो गए। एसपी देहात एसके सिंह का कहना है कि कई जानकारियां मिली हैं। नितिन के हत्यारोपियों के साथ एक महिला के भी रहने की जानकारी मिली है। ये फरार युवकों की मां बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि यह मामला किसी बड़े लेनदेन से जुड़ा हो सकता है। एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस और सीआईयू की टीम गठित कर दी गई है। टीम वेस्ट यूपी में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है। पुलिस ने मकान मालिक सिकंदर से किराएदारों का सत्यापन कराने की जानकारी ली। इस पर पता चला कि उसने किराएदारों का सत्यापन नहीं कराया था।

Leave A Comment