Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



दुखद : बागेश्वर में कार खाई में गिरी, चार लोगों की मौत

 

बागेश्वर/देहरादून। बागेश्वर में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कनौली-शामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कार संख्या यूए 04 ई 4727 कनोली से शामा की ओर जा रही थी। रमाड़ी के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन स्वामी(चालक) दरवान सिंह (60) पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) निवासी बिंदुखत्ता, लाली देवी (55) पत्नी खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, गोपुली देवी (62) पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और मानुली देवी (52) पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई।
पुष्पा देवी (35) पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और ज्योति (4) पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर कपकोट से थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दरवान सिंह का परिवार एक सप्ताह पहले बिंदुखत्ता से पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव ह्यूंडुंगरा आए थे। गुरुवार को वह परिजनों के साथ शामा लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। रमाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले दरवान सिंह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनका परिवार कई साल पहले ह्यूंडुंगरा से बिंदुखत्ता (नैनीताल) बस गया था। वह परिवार के साथ पूजा के लिए गांव आए थे। हादसे में दरवान सिंह और तीन अन्य लोगों की जान जाने से गांव और इलाके में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार, दरवान सिंह एक सप्ताह पहले परिजनों के साथ गांव आ गए थे। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में स्थित मंदिर में परिवार ने सामूहिक पूजा की थी। दो दिन पहले पूजा संपन्न हो गई थी। दरवान सिंह गुरुवार की शाम शामा (कपकोट) लौट रहे थे। दरवान सिंह के साथ ह्यूंडुंगरा गांव की दो और भनार टिक्टा गांव की एक महिला रिश्तेदार और कनौली गांव की एक महिला, ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) की एक बच्ची सवार थी। हादसे में दरवान सिंह के साथ ही तीन महिलाओं को जान से हाथ धोना पड़ा। सामूहिक पूजा कर सब लोग खुश थे। हादसे के कारण खुशी मातम में बदल गई। हादसे में घायल पुष्पा देवी गांव में ही टेलरिंग का काम करती है। घायल बच्ची को पुष्पा देवी के भाई गंगा सिंह की बेटी बताया जा रहा है। यह सब लोग आपस में रिश्तेदार थे। मृतक लाली देवी के पति खुशाल सिंह ठेकेदारी करते हैं। मृतक गोपुली देवी के पति गोपाल सिंह पूर्व में वाहन चालक थे। हादसे से ह्यूंडुंगरा गांव के साथ ही भनार टिक्टा गांव में शोक की लहर है।

Leave A Comment