Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



अखिल भारतीय नाबार्ड ऑफिसर्स एसोशिएशन का विरोध प्रदर्शन

देहरादून | नाबार्ड के अधिकारियों के वेतन और भत्तों के संशोधन में विसंगतियां को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर 16 दिसम्बर 2022 को की गयी हड़ताल आज दिनांक 16 दिसम्बर को अखिल भारतीय नाबार्ड ऑफिसर्स एसोशिएशन ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में हड़ताल की। उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय की यूनिट भी हड़ताल पर रही जिसमें सभी अधिकारियों व सेवानिवृत अधिकारियों ने भाग लिया | हड़ताल व विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किए गए वेतन संशोधन में विसंगतियां था. इस संबंध दिनांक 14 सितंबर 2022 के डीएफएस के आदेश के परिणामस्वरूप दिनांक 21 सितंबर 2022 को प्रशासनिक परिपत्र जारी होने के बाद से ही नाबार्ड के अधिकारी आंदोलन पर हैं | पिछले दो महीनों में डीएफएस के अधिकारियों को दिए गए कई अभ्यावेदनों और कई दौरों की बातचीत के बाद, उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई नहीं विकल्प नहीं बचा था | इस आदेश ने अधिकारियों के समान कैडर के लिए दोहरे और विभेदित वेतन की शुरुआत की – 1982 में नाबार्ड के गठन के समय भारतीय रिजर्व बैंक से आए स्टाफ के लिए अधिक वेतन और नाबार्ड द्वारा सीधे भर्ती किए गए स्टाफ के लिए कम वेतन निर्धारित किया गया | अधिकारी के ग्रेड के अनुसार भुगतान किए जाने वाले ग्रेड भत्ते को घटाया गया | हालांकि, डीएफएस के आदेश के अनुसार, निचले ग्रेड के अधिकारी उच्च ग्रेड के अधिकारियों की तुलना में अधिक ग्रेड भत्ता प्राप्त कर रहे हैं, जिससे नामकरण “ग्रेड” का मजाक बनाया जा रहा है | यह एक ही संगठन में ‘समान काम के लिए समान वेतन’ मानक का उल्लंघन है | यहाँ यह उल्लेख उचित होगा कि दोनों श्रेणी के अधिकारी – जो 1982 में भारतीय रिजर्व बैंक से आए थे और जो नाबार्ड द्वारा भर्ती किए गए थे – समान वेतन और भत्ते प्राप्त कर रहे थे | पिछले 35 वर्षों में सात समझौतों के माध्यम से इस प्रथा का पालन किया जा रहा था लेकिन इस बार समान काम के लिए समान वेतन का उल्लंघन करते हुए नाबार्ड के अधिकारियों की जायज मांगों को अनदेखा किया गया | आने वाले कुछ दिनों में वित्तीय सेवाएं विभाग, वित्त मंत्रालय इन विसंगतियों को दूर नहीं करता है तो नाबार्ड के अधिकारियों द्वारा संसद तक मार्च निकाला जाएगा और भूख हड़ताल व आंदोलन को भी तेज किया जाएगा | आज उत्तराखंड यूनिट के अध्यक्ष सुनील कौशिक ने विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए सभी अधिकारियों से एकजूट रहने का आवहान किया। उपाध्यक्ष अभिनव कापडी ने अधिकारियों में जोश भरते हुए संघर्ष को अंजाम तक पहुचने में हर संभव योगदान देने का अनुरोध किया | कृष्णा सिंह व शिवदत्त उपाध्याय ने असोशिएशन के पूर्व के संघर्षो के बारे में अवगत कराया | सचिव पारित गुप्ता ने बताया की अगर अधिकारियों की मांगें पूरी नहीं होती है तो सभी यूनिट के साथ मिल कर आगे के रणनीति तैयार की जाएगी | अखिल भारतीय नाबार्ड रिटायर्ड स्टाफ वेल्फेयर असोशिएशन का प्रतिनिधित्व कर रहे एस चौधरी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि डीएफएस द्वारा वेतन में की गयी विसंगतियाँ नाबार्ड की इमेज को खराब व कार्यालीन कार्यों को भी बाधित करेंगी |

Leave A Comment