Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



गृह क्लेश के चलते पत्नी ने की पति की हत्या

 

रुद्रपुर। रुद्रपुर में गृह क्लेश के चलते तीन साल मायके में रही पत्नी ससुराल लौटी तो उसके हाथों अपना ही सुहाग उजड़ गया। ससुराल लौटने के नौवें दिन हुए विवाद में उसने पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार में ले लिया है। बृहस्पतिवार को रम्पुरा में बाइक मैकेनिक किशन कोली उर्फ टेनी (28) की घर पर संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उसके परिजनों के बयानों पर पुलिस ने उसकी पत्नी कमलेश से पूछताछ शुरू की थी। पूछताछ में कमलेश ने अपना जुर्म कबूल किया है। कमलेश ने पुलिस को बताया कि किशन रोज शराब पीकर आता था और यह उसे अच्छा नहीं लगता था। घटना वाली रात भी किशन शराब पीकर आया था। इसे लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। किशन के भाई भजनलाल की तहरीर पर पुलिस ने कमलेश को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशन की मौत के बाद उसकी वृद्ध मां रामवती और भाई व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। किशन की मां रामवती ने बताया कि किशन की शादी वर्ष मार्च 2018 में कुईयांखेड़ा निवासी कमलेश से हुई थी। शादी के एक महीने बाद कमलेश ससुराल छोड़कर मायके में रहने लगी थी। वर्ष 2019 से मामला कोर्ट में चल रहा था। मायके में रहने के बजाय कमलेश अपनी बुआ के घर में रह रही थी। समझौते के बाद आठ दिसंबर को कमलेश तीन साल बाद ससुराल आई थी। रामवती ने कमलेश को घर में घुसने की अनुमति नहीं दी थी। रामवती ने अपने परिवारजनों से कहा था कि हमें अब कमलेश नहीं चाहिए लेकिन घर वालों के दबाव में आकर कमलेश को घर पर एंट्री दे दी थी। किशन रुद्रपुर में गाबा चौक में बाइक मैकेनिक की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार रात को किशन दुकान बंद कर आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशन शराब पीकर घर आया था। इसे लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया था। इस दौरान किशन ने जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कमलेश ने बेल्ट से किशन का गला घोंट दिया। नशे में होने की वजह से किशन ज्यादा प्रतिरोध नहीं कर पाया था।

Leave A Comment