Breaking News:

किसान की दोनों बेटियां बनी समाज के लिए प्रेरणास्रोत -

Thursday, January 15, 2026

दोनों पैर नहीं एक हाथ नहीं, जज्बे ने बनाया ऑफिसर -

Thursday, January 15, 2026

संघर्ष : एसपी ऑफिस के बाहर सब्जी बेचने वाला बना डीएसपी -

Thursday, January 15, 2026

केराकत (जौनपुर) में चाइनीज मांझे से डॉक्टर का गला कटा तड़प तड़पकर हुई मौत -

Thursday, January 15, 2026

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025



देहरादून : जिलाधिकारी ने गरीबों को बांटे कपड़े

देहरादन। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलाधिकारियों को ठंड में लोगों का ध्यान रखने की हिदायत दी है। सीएम धामी के आदेश का पालन करते हुए देहरादून की डीएम गरीबों और सड़क किनारे रहने वाले लोगों से मिलीं और ऐसे लोगों को ठंड से बचाने के लिए गर्म कपड़े बांटे। इसके साथ ही डीएम ने दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी परेड ग्राउंड में रोड किनारे बैठे निर्धन लोगों को कंबल, गर्म कपड़े बांटने के बाद दून अस्पताल में भी लोगों को कंबल वितरित करने पहुंची। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने लोगों से कहा कि कोई भी व्यक्ति रात में बाहर न रहे। इसके लिये जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई व्यक्ति सड़क पर है तो उनको रैन बसेरों में ठहराया जाए। जिलाधिकारी सोनिका की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा निर्धन व्यक्तियों के लिए कपड़े एकत्रित किए जा रहे हैं। जिनके पास अतिरिक्त गर्म कपड़े हैं और उनका उपयोग नहीं कर रहे हैं, उन्हें स्मार्ट सिटी की बस में रखे बॉक्स में कपड़े भेंट करने को कहा गया है ताकि गरीब लोगों तक वह कपडे़ पहुंच सके। यही नहीं यदि कोई टोल फ्री नंबर 18001802525 पर कॉल करता है तो प्रशासन की टीम घर पंहुचकर कपड़े एकत्रित करेगी। इसके अलावा वात्सल्य डे केयर सेंटर, वीरांगना तीलू रौतेली, कामकाजी महिला छात्रावास, सर्वे चौक पर भी कपड़े भेंट किए जा सकते हैं। जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि सीएम के निर्देश पर परेड ग्राउंड में रोड किनारे बैठे निर्धन लोगों को कंबल, गर्म कपड़े और दून अस्पताल में लोगों को कंबल वितरित किए। साथ ही शहर में रैन बसेरों में रजाई और कंबल की व्यवस्था कर रखी है। कोई भी लोग ठंड में रात में बाहर न रहें। साथ ही दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण से बचाव के लिए तैयारियों की भी जानकारी अस्पताल से ली। उत्तराखंड में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर नदी और झरने तक जम गए हैं। मैदानी इलाकों में कोहरे का कहर है।

Leave A Comment