Breaking News:

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026



ऋषिकेश में संदिग्ध परिस्थितियों में सेना का जवान गंगा में कूदा

 

ऋषिकेश। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर कोडियाला के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के एक जवान ने बीती देर रात गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर बयासी चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। मगर रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका। आज एसडीआरएफ की टीम गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर सेना के जवान की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि सेना के जवान की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जम्मू में तैनात गैरसैंण निवासी 24 वर्षीय सेना के जवान राहुल लखेड़ा की मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं चल रही थी। इसलिए सेना के अधिकारियों ने राहुल लखेड़ा को उसके घर भेजने के लिए ऋषिकेश बीटीसी परिसर में ममेरे भाई राजेश गौड़ के सुपुर्द कर दिया। राजेश कार बुक करके राहुल को गैरसैंण ले जाने के लिए निकला। ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे पर कोडियाला के निकट राहुल यूरिनल के लिए कार रुकवा कर नीचे उतर गया। जिसके बाद राहुल कार में बैठने के लिए तैयार नहीं हुआ। समझाने के बावजूद राहुल कार से पैदल ही दूर जाने लगा और कुछ ही दूरी पर जाकर राहुल ने गंगा में छलांग लगा दी। गंगा में छलांग लगाते ही अन्य लोगों के हाथ पैर फूल गए। जिसके बाद राजेश गौड़ ने तत्काल कंट्रोल रूम को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही व्यासी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन रात होने की वजह से सर्च ऑपरेशन चलाना संभव नहीं हुआ। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि आज गंगा में सर्च ऑपरेशन चलाकर राहुल की तलाश की जा रही है।

Leave A Comment