Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



झूठ बोलने वाली चलती फिरती मशीन भाजपा नेता : सुरेन्द्र

ukदेहरादून | मुख्यमंत्री के मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा नेताओं को झूठ बोलने वाली चलती फिरती मशीन बताते हुए भाजपा को 2017 में भी विपक्ष में रहने की शुभकामनाएं दे डाली है। पत्रकारो से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी में नेता प्रतिपक्ष व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उन लागों को तरजीह दी है जो भाजपा मुख्यालय में शराब सिंडकैट से आए धन की चोरी में संलिप्त रहें है, यह सब भाजपा मुख्यालय चोरी की जांच रिपोर्ट में इंगित किया गया था। बार-बार घोटलों और भ्रष्टाचार को तकिया कलाम बनाने वाले नेताओं का दोहरा चेहरा सामने आ गया है। मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा अध्यक्ष श्री भट्ट को यह सलाह भी दी है कि घाना में फंसे रजनीश बडत्वाल, जापान में फंसे विजय सिंह सहित पांच युवा विदेशों में फंसे है, यदि उनके पास कुछ स्याही व सरकार को कोसने के बाद कुछ शब्द बचे हो, तो विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तक उत्तराखण्ड के इन युवाओं की पीड़ा व सकुशल वापसी सुनिश्चित कराने में अपना योगदान देने की कृपा करें। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य के सुखाग्रस्त क्षेत्रों का शीघ्र सर्वे करने के आदेश दे दिये हैं। सूखे के लिये केन्द्र से धन आने का भाजपा नेताओं का दावा भी उनके झूठ बोलने की परम्परा का ही हिस्सा है। कुमार ने कहा कि गन्ना किसानों गन्ने का भुगतान उत्तर प्रदेश की तुलना में फिलहाल अधिक किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि चार वर्ष में भी भाजपा, प्रदेश में अपने अन्तर्विरोधों व विज़न के अभाव में कोई वैकल्पिक नीति कार्यक्रम देने में असफल रही है। यह सब भाजपा नेताओं की दिशाहीनता को दर्शाता है।

Leave A Comment