अपने सपने संस्था के बच्चों की कला देहरादून के सिटी जंक्शन मॉल में
अपने सपने संस्था द्वारा देहरादून के सिटी जंक्शन मॉल में दस दिवसीय क्राफ्ट प्रदर्शनी शुरू की गयी। इस प्रदर्शनी का मकसद अपने सपने संस्था की कक्षाओं में आने वाले देहरादून की विभिन्न बस्तियों के बच्चों के की कला से देहरादून के आम निवासियों को अवगत कराना है। गौरतलब है कि अपने सपने संस्था देहरादून में तीन झुग्गी बस्तियों के बच्चों की शिक्षा पर कार्य कर रहीं है। जन्हा बच्चे पढाई के साथ साथ अन्य गतिविधियाँ जैसे संगीत, नृत्य, नुक्कड़ नाटक, क्राफ्ट आदि का प्रशिक्षण भी लेते है, इन बच्चों को ये सभी प्रशिक्षण अपने सपने के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ रहे वोलेंटियर्स द्वारा निशुल्क रूप से दिया जाता इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अरुण कुमार यादव ने सिटी जंक्शन माँल को चलाने वाले रैम्की ग्रुप के मैनेजमेंट को धन्यवाद देते हुआ कहा कि रैम्की ग्रुप ने पिछली बार की तरह इस समय भी अपने सपने को माँल में जगह निशुल्क दिया संस्था के सचिव दीपक कोठियाल ने कहा की माँल में आ रहे लोग यदि अपने सपने में अध्यनरत बच्चों के इन क्राफ्ट्स को खरीदना चाहें तो यह उन्हें दिया जायेगा। इन क्राफ्ट आइटम्स से जो भी फंड एकत्रित होगा, वो अपने सपने द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोजेक्ट्स में व्यय किया अपने सपने के कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर ने जानकारी दी कि अपने सपने की गर्ल्स वोलेंटियर्स ने एक अनोखा प्रोजेक्ट्स शुरू किया है, जिसमे संस्था से जुडी यह वोलेंटियर्स प्रतिदिन शाम को अपने सपने में आ रहे बच्चों की माताओं को पुराने कपड़ों से बैग बनाने सिखा रहीं है। उन्होंने आगे बताया की अपने सपने का प्रयास रहेगा की इन महिलाओं को भी आत्मनिर्भर किया जाये और जब वह अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर लेंगीं तो संस्था प्रयास करेगी की उनके लिए भी ऐसी प्रदर्शनी लगाई जाए, जिससे उनके अंदर की इस कला को देहरादून के आम लोगो तक पंहुचाया जा सके। इस अवसर पर अध्यक्ष अरुण कुमार यादव सचिव दीपक कोठियाल, कोषाध्यक्ष चन्द्रशेखर, विकास चैहान, श्वेता सिंह, दीप प्रकाश पंत आदि उपस्थित रहे।





















