Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सीएम धामी ने किया रामनगर में 10062.02 लाख की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास

 

रामनगर/ देहरादून | मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  रामनगर में 5904.68 लाख लागत की 14 विकास योजनाओं का लोकार्पण तथा 4157.34 लाख लागत की 02 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर रामनगर में कार्बेट पार्क स्वागत कक्ष को आमडंडा में शिफ्ट करने की घोषणा की साथ ही उन्होंने रामनगर में एनएच मार्ग के दोनो ओर विद्युत लाईन को भूमिगत करने तथा रामनगर में प्राइवेट बसों हेतु सिंचाई विभाग की भूमि पर बस स्टेंट बनाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिन योजनाओं का लोकार्पण किया उनमें रामनगर एवं बैलपडाव में वालपेंटिग एवं कल्चर पेंटिंग योजना हेतु कुल लागत 20.00 लाख, रामनगर के गांधीनगर मार्ग से ढैला बैराज व शमशानघाट तक मार्ग निर्माण लागत 94.23 लाख, रामनगर के आनन्दनगर पीपलपडाव मे जितेन्द्र के घर से चन्दन के घर तक निर्माण लागत 100.00 लाख, गांधीनगर शिवपुरी पुरानी बस्ती में जूनियर हाईस्कूल से मोहन प्रसाद के घर तक मार्ग निर्माण लागत 109.34 लाख, चन्द्रनगर मालधन चौड से शमशानघाट तक मार्ग निर्माण कार्य लागत 220.03 लाख, मालधन चौड मे ओमपाल चौधरी के घर से मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य लागत 80.15 लाख, ग्राम पंचायत गौतम नगर में भूपालराम के घर से चन्द्रनगर मुख्य मार्ग तक निर्माण कार्य लागत 48.29 लाख, रामनगर-हल्द्वानी -काठगोदाम -सितारगंज बिजटी मोटर मार्ग सतह निर्माण लागत 643.75 लाख, कालाढूगी के सरदार नगर-बाजपुर केशोवाला-बैलपडाव-कोटाबाग पुनः निर्माण कार्य लागत 2063.03 लाख, तुमडियाडाम में द्वितीय 60 मीटर स्पान निर्माण हेतु कार्य लागत 653.72, रामनगर में रिंग रोड का पुनः निर्माण कार्य लागत 751.14 लाख, नैनीताल-कालाढूगी-बाजपुर मोटर मार्ग सतह निर्माण कार्य लागत 378.81 लाख, रामनगर-कालाढूगी के नयांगाव से ढिकुली तक विद्युत लाइनों का सुदृढीकरण एवं लाइन शिफ्टिंग कार्य लागत 459.33 लाख तथा रामनगर मे रिंगरोड हाथीडंगर से मालधन ढेला तक पुनः निर्माण कार्य लागत 282.86 लाख की योजनायें शामिल हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने पुरानी तहसील में खाली पड़ी भूमि पर बहुमंजिला पार्किंग निर्माण लागत 1300.00 लाख एवं रामनगर में अन्तर्राज्जीय बस टर्मिनल का निर्माण कार्य लागत 2857.34 लाख की योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में आठ सालो में एक लाख करोड़ की योजनाओं का कार्य धरातल पर अवतरित किया गया जो दशकों से रूकी हुई थी उन योजनाओं पर स्वीकृति प्रदान की गई है। हल्द्वानी में जमरानी बांध की परियोजना पर अंतिम स्वीकृति भारत सरकार से प्राप्त हो चुकी है, जल्द ही इस योजना पर कार्य प्रारम्भ होगा। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड का युवा एवं किसान विकास की मुख्यधारा की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे आने वाले वर्षो में उत्तराखण्ड देश का अग्रणी राज्य में शुमार होगा। उन्होंने कहा विकास के कार्यों वर्तमान में गतिमान में यह कार्य रामनगर शहर के साथ ही उसके आसपास के क्षेत्रों के लोगों लिए कारगर सिद्ध हांगे। उन्होंने कहा हम नकल अधिनियम का कानून लेकर आये इस कानून के लागू होने से नकल करने व कराने वालों पर कठोर सजा दी जायेगी, नकल करने व कराने वाले इस सम्बन्ध में सोच भी नही सकते हैं। उन्होने कहा परीक्षाओं को समयबद्ध तरीके से संपन्न करायेंगे। उन्होंने कि कहा सरकार अप्रैल माह में चार बडी परीक्षायें आयोजित करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी परीक्षायें कैलेण्डर के अनुसार होगी। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य अन्त्योदय की सिद्वान्त पर कार्य करना है यानी कि समाज के अन्तिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचाना है। राज्य में पर्यटन एवं रोजगार को बढावा देने के लिए सरकार कार्य कर रही है हमारा बजट रोजगार परक है, हम सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण मंत्र पर कार्य कर रहे है। जिससे उत्तराखण्ड देश का अग्रणी राज्य बन सके। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट, विधायक सल्ट महेश जीना, विधायक रानीखेत प्रमोद नैनवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, प्रमुख रेखा रावत, डॉ. अनिल कपूर डब्बू, राकेश नैनवाल, भुवन भट्ट ,नवीन भट्ट, आदित्य कोठारी, राजेन्द्र बिष्ट, लाखन निगलटिया, इन्द्र रावत, भगीरथ चौधरी, चंदन बिष्ट, रवि कुरिया के साथ ही आयुक्त दीपक रावत, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट आदि मौजूद थे।

Leave A Comment