Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



देहरादून : आम आदमी पार्टी ने चस्पा किए मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर

देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आम आदमी पार्टी द्वारा एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया प्रेस के बंधुओं से वार्ता करते गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट से प्रेस को संबोधित करने का आग्रह किया। इस दौरान जोत सिंह बिष्ट ने कह कि देश आजादी के 76 वर्ष पूरा करने की ओर बढ़ रहा है। देश को आजादी दिलाने के लिए आजादी की लड़ाई में हमारे महान शहीद हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर झूल गए थे। उनका सपना था कि जिस दिन हमारा देश आजाद होगा, उसके बाद अशिक्षा दूर होगी और भारत एक शिक्षित राष्ट्र बनेगा। देश के लोगों को अपने इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। नौजवानों को भरपूर रोजगार मिलेगा, किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। 75 वर्ष बीतने के बाद आज देश के जो हालात हैं उनके मध्य नजर लोगों का यह सपना पूरा नहीं हो पाया है और मोदी के रहते यह सपना कतई पूरा नहीं हो सकता है।
देश पर जब अंग्रेजों की हुकूमत थी, उस समय अंग्रेजों के खिलाफ कोई पर्चा नहीं बांट सकता था, पेपर नहीं निकाल सकता था। भारत की आजादी के रणबांकुरे वीरों की आवाज को कुचलने के लिए उस समय अंग्रेजों ने जो कानून बनाए थे आज फिर उस कानून का सहारा लेकर देश की जनताकी आवाज को कुचला जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि आज देश के संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है, विपक्ष की आवाज को कुचलने के लिए फर्जी मुकदमों में फंसाने की कोशिश की जा रही है। ईमानदार नेताओं की छवि खराब करने के लिए उनको बिना अपराध जेल में डाल जा रहा है। भ्रष्ट और अपराधों में लिप्त नेताओं के लिए मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा वाशिंग मशीन बन गई है।
देश के किसानों के ऊपर जबरदस्ती तीन काले कानून लगाए गए, किसानों ने एक साल आंदोलन किया। सरकार ने उनसे वादा किया कि देश में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानून का दर्जा देंगे, मगर ऐसा नहीं हुआ।  देश के छात्रों की आवाज को देशद्रोही-आतंकवादी कहकर कुचला जा रहा है। बेरोजगार नौजवान सड़कों पर लठियों से पीट जा रहा है। देश में मजदूर दयनीय जिंदगी जीने को मजबूर हैं। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने असेंबली में बम इसलिए फेंका था कि मजदूरों के खिलाफ सेफ्टी बिल लाया जा रहा था। आज मजदूरों के सारे कानून और अधिकारों को खत्म कर केवल चार कानून में समेट दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा हमें भी ताकत दे कि हम इस तानाशाही सरकार से लड़ सके और देश की विरासत को बचाने में कामयाब हो सके। तत्पश्चात आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय से निकलकर मुख्य मार्ग पर मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर चस्पा किए इस दौरान उपाध्यक्ष आरपी रतूड़ी उपाध्यक्ष उमा सिसोदिया प्रवक्ता रविंद्र आनंद, कमलेश रमन, युवा मोर्चा के अध्यक्ष नितिन जोशी ,सीपी सिंह, सुरेश सैनी, प्यारा सिंह, अशोक सेमवाल, विपिन नेगी, सुशील सैनी, इकबाल राव आदि उपस्थित रहे।

Leave A Comment