Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत, 11 लोग घायल

खटीमा। सितारगंज रोड पर पहेनिया टोल प्लाजा के पास दो कारों की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, रविवार को रमनगरा माधोटांडा पीलीभीत से महिंद्रा क्रूजर टैक्सी वाहन संख्या यूके06टीए-4841 का चालक सवारी लेकर रुद्रपुर जा रहा था। इसी बीच सुबह करीब साढ़े नौ बजे पहेनिया टोल प्लाजा के पास नानकमत्ता की ओर से आ रही कार आई 20 संख्या यूके06 एडी-2481 से क्रूजर वाहन की आमने-सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई।  टक्कर लगने के बाद सवारियों से भरी कार सड़क पर पलट गई। कार के पलटने से यात्रियों में चीख पुकार मच गई। चीखें सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे और यात्रियों को कार से बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी वाहन के चालक पंजाबी कालोनी वार्ड-10 किच्छा निवासी राजीव सक्सेना (46) पुत्र ज्योति स्वरूप सक्सेना की मौके पर ही मौत हो गई। टैक्सी में सवार नौ लोग व आई 20 में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को टोल प्लाजा की एंबुलेंस और 108 एंबुलेंस  की मदद से पुलिस ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने घायलों का इलाज शुरू किया। पुलिस ने मृतक टैक्सी चालक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया और किच्छा परिजनों को सूचना दी।
परिजनों के पहुंचने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को किच्छा लेकर चले गए। मृतक अपने पीछे पत्नी किरन, पुत्र राहुल व अभिषेक तथा पुत्री पलक को रोता बिलखता छोड़ गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर क्रेन के माध्यम से कोतवाली में खड़ा करा दिया। बताया जा रहा है कि हादसे में गंभीर घायल बरेली निवासी आई 20 कार चालक रविंद्र कुमार अपनी पुत्री अर्शिया आनंद को खटीमा छोड़ने आ रहा था। अर्शिया यहां एक स्कूल में पढ़ती थी जो स्कूल की छुट्टी होने पर घर गई थी। हादसे में बी ब्लॉक हस्तिनापुर निवासी सिद्धार्थ वख्शी (29), रमनगरा माधोटांडा निवासी परिविश्वास(60), सुरेशपुरा निवासी सविता ढाली(22), जय ढाली(4), परी ढाली(2), रमनगरा माधोटांडा निवासी चंद्रा मल्ली (30), अर्पिता मल्ली (8), अमृता मल्ली(6), तपन विश्वास(65) तथा आई 20 कार चालक बरेली निवासी रविंद्र कुमार(45) व उसकी पुत्री अर्शिया आनंद घायल हुए। डाक्टरों ने घायलों का इलाज किया और हालत गंभीर होने पर सविता ढाली, परी ढाली, रविंद्र कुमार व अर्शिया आनंद को हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Leave A Comment