Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



जनसुनवाई : कार्यक्रम में दर्ज हुईं 96 शिकायतें

 

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में आज 96 शिकायतें प्राप्त हुई। जनसुनवाई में बिजली, पानी, सिंचाई, आपसी विवाद, शिक्षा, आरटीई के माध्यम से एडमिशन दिलाने, परिजनों द्वारा परेशान किए जाने, खनन, भूमि संबंधी प्रकरण प्राप्त हुए। जनसुनवाई के दौरान एक महिला ने अपने दो वर्ष के बच्चे के साथ जिलाधिकारी को पुष्पगुच्छ तथा बच्चे ने पैन भेंट कर आभार व्यक्त किया। उक्त महिला गत सप्ताह जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंची थी, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों को  कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिस पर रेखीय विभागों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बच्चे को उसकी माॅ को बच्चे से मिलवाया।   जनसुनवाई में हरिपुरकला रायवाला निवासी खुशबू शर्मा ने उनका बच्चा दिलाए जाने पर जिलाधिकारी देहरादून को धन्यवाद दिया। खुशबू ने बताया कि उनके ससुराल वालों द्वारा फरवरी में उनको घर से निकाल दिया था। पुलिस द्वारा काउंन्सलिंग करायी गई तथा हर काउंसलिंग में बच्चे को वापस दिलाने का मांग की गई किन्तु उनके बच्चे को वापस नहीं दिया गया। किसी परिचित ने महिला को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली जनसुनवाई में फरियाद ले जाने को कहा। इसके उपरान्त उन्होंने जनसुनवाई में जिलाधिकारी देहरादून को अपनी पीड़ा सुनाई जिस पर जिलाधिकारी ने 28 मार्च को रेखीय विभाग को उनकी ओर से पुलिस को पत्र प्रेषित कर बच्चा वापस दिलाए जाने के संबंध में कार्यवाही करने के निर्देश दिए, जिस पर सम्बन्धित राज्य के रेखीय विभाग से समन्वय करते हुए उसी दिवस में खुशबू शर्मा को उसका बच्चा वापस मिला इसके लिए खुशबू ने जिलाधिकारी एवं राज्य सरकार सहित संबंधित अधिकारियों का धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि उनके क्षेत्र में संचालित हो रहे खनन पट्टे व स्टोन क्रैशर जिनकी समय सीमा पूर्ण हो चुकी है को तत्काल बंद करवाते हुए आज शाम तक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इसी प्रकार विकासनगर के जामुनखाता में भू-माफियांओं द्वारा रास्ता बंद किए जाने, शंकरपुर हुकुमतपुर में निजी भूमि से बिजली की लाइन डाले जाने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिए। लाल तप्पड़ डोईवाला में प्राॅपटी डीलर द्वारा परेशान किए जाने संबंधी शिकायत पर उप जिलाधिकारी डोईवाला को कार्यवाही के निर्देश दिए। इसी प्रकार बालावाला में मामचंद चैक पर प्राॅपटी डीलरों द्वारा रास्ता अवरोध किए जाने की शिकायत पर उप जिलाधिकारी सदर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डाॅ0 एस.के बरनवाल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, अपर मुख्य आयुक्त नगर निगम देहरादून जगदीश लाल, उप जिलाधिकारी सदर नरेश चन्द्र दुर्गापाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल, तहसीलदार सदर सोहन सिंह रांगड, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 विद्याधर कापड़ी, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित शिक्षा, समाज कल्याण, सिंचाई, विद्युत, जल संस्थान, एमडीडीए, पुलिस, पेयजल निगम आदि संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment