Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



पूर्व मंत्री अरविंद पांडे के ट्विटर पर बनाया फर्जी अकाउंट, जानिए खबर

 

arvind pandey

देहरादून। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान अरविंद पांडे ने अपने नाम से ट्विटर पर बनी आईडी को लेकर शिकायत दर्ज कराते हुए, आईडी चलाने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उत्तराखंड में आईटी एक्ट के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है और आए दिन फर्जी आईडी बनाने या अकाउंट हैक किए जाने की भी शिकायतें मिलती रही हैं। हालांकि ऐसे मामले में पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाती है। लेकिन इसके बावजूद पुलिस विभाग लगातार लोगों को सोशल मीडिया या डिजिटल माध्यमों पर सतर्क रहने के लिए जागरूक करता रहा है। फिलहाल प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने भी ऐसे ही एक मामले में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को शिकायत की है।
अरविंद पांडे ने पुलिस महानिदेशालय पहुंचे, जहां उन्होंने डीजीपी अशोक कुमार को लिखित शिकायत देते हुए अपने नाम से फर्जी ट्विटर आईडी बनाए जाने की जानकारी दी। खास बात यह है कि इस फर्जी आईडी के जरिए सांप्रदायिक और गलत ट्वीट किए जा रहे हैं। इसी को देखते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने पुलिस महानिदेशक को लिखित शिकायत देकर इस पर रोक लगाने की मांग की है। उधर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कुमाऊं आईजी नीलेश आनंद भरणे से फोन पर बात करते हुए मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे नाम से एक आईडी बनाई गई है। जिसमें सांप्रदायिक और गलत बातों को लिखा जा रहा है। भाजपा की पार्टी लाइन से हटकर भी कई बातें लिखी गई हैं, जिसका संज्ञान लेते हुए उन्होंने इसकी पुलिस में शिकायत की है। कहा कि इससे पहले भी उनके सोशल अकाउंट से छेड़छाड़ की जाती रही है। लेकिन उनकी तरफ से कभी इन्हें गंभीरता से नहीं लिया गया। लेकिन इस बार उनकी आईडी बनाकर गलत पोस्ट किए जाने के बाद उन्होंने शिकायत पुलिस से की है। अरविंद पांडे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अब पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के बाद इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई हो सकेगी।

Leave A Comment