Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



जनपग प्रेरणा ट्रस्ट द्वारा समाजसेवी हुए सम्मानित

 

प्री स्कूल लीटिल विंग्स का हुआ शुभारम्भ

देहरादून | जनपग प्रेरणा ट्रस्ट द्वारा वैष्णवी भवन, निकट सेंट मेरी स्कूल, सोसाइटी एरिया क्लेमनटाउन देहरादून में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के कमजोर वर्ग से आये बच्चों ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मौजूद रहे अतिथियों के बारे में जानकारी देते हुए ट्रस्ट की सचिव सोनिया बेनीवाल ने बताया कि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि प्रतिभा थपलियाल थी। बताया कि प्रतिभा थपलियाल एक खिलाड़ी है, जिन्होंने 2001 में बॉलीवाल में कप्तान के रूप में राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखण्ड का प्रतिनिधित्व किया है। सन् 2021 से इनके द्वारा राष्ट्रीय लेवल पर बॉडी बिल्डिंग में प्रतिभाग किया गया तथा सफलता पाई गई। उन्होंने बताया कि मुख्य अतिथियों में सुशांत राज आचार्य भी मौजूद रहे जो भारतीय ज्योतिष संगठन के महासचिव है। सुशांत को इलाहबाद में ज्योतिष रत्न की उपाधि से भी सम्मानित किया गया है। सुशांत प्रिंट एव इलेक्ट्रानिक मीडिया में सटीक भविष्यवाणी के लिए जाने जाते है संस्था की सचिव सोनिया बेनीवाल ने सर्वप्रथम दोनों मुख्य अतिथियों का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया। इसके बाद बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की प्रारम्भ की गई।
इस दौरान ट्रस्ट द्वारा सबल और निर्बल दोनों वर्ग के लिए एक प्री स्कूल लीटिल विंग का शुभारम्भ भी किया गया। कर्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के पार्षद राजेश परमार और रमेश कुमार मंगू ने भी प्रतिभाग कर छोटे बच्चों का उत्सावर्द्धन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा विभिन्न कार्य क्षेत्रों के सम्मानित व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, जिनमें समाजसेवी प्रेम सिंह भण्डारी, अभिषेक परमार, भरत लूथरा, मिस उत्तराखण्ड खुशी परमार, 2023 मिस बॉडी ब्यूटीफुल प्रीत कौर, समाजसेवी नरेश धीर, संजय आदि को संस्था द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बीच -बीच में बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बच्चों द्वारा माडलिंग भी की गई, जिसे सभी अतिथियों द्वारा काफी सराहा गया। कार्यक्रम के सफल संचालन में अध्यापिका प्रियंका भसीन, ममता अग्निहोत्री, सरबजीत, दीपांश बेनीवाल, सोनांशा बेनीवाल, जीनीया आदि ने अपना योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव बेनीवाल ने सभी अतिथियों, समाजसेवियों और स्थानीय लोगो का जनपग प्रेरणा ट्रस्ट के सहयोग के लिए आभार जताया गया।

Leave A Comment