Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



“राष्ट्र सेवा सम्मान” से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित

देहरादून | अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन के तत्वधान राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित विभूतियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने कार्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान दिया था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड, नवीन कुमार गुप्ता, निदेशक (वित्त), उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड, एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता, इंजीनियर एम सी गुप्ता ने दीप प्रज्वलित करके किया। तत्पश्चात संस्था की कार्यकारिणी द्वारा वंदे मातरम का गायन किया गया। आराध्या बलूनी द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। संस्था की अध्यक्षा एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता ने संस्था के गठन के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि संस्था का गठन उनके पिता अमर शहीद रघुनंदन शर्मा की स्मृति में किया गया जो कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के एक साहसी व अनुशासनप्रिय अधिकारी थे। वह 1971 में डकैतों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए थे व शहादत से पूर्व उन्होंने 6 डकैतों को मौत के घाट उतारा था। संस्था मुख्य रूप से जनकल्याण के लिए जन जागरण अभियान चलाती है जिसमें पर्यावरण, जल संचय, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास , जन स्वास्थ्य, पशु संरक्षण, उपभोगता संरक्षण, भारतीय लोक कला, भारतीय संस्कृति क्षेत्र सम्मिलित हैं। गत वर्ष संस्था द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम वन है तो हम हैं, योग भगाए रोग, 15 अगस्त पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम, बच्चों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य पर वार्ता, उपभोक्ता संरक्षण अधिकारों पर आधारित कंजूमर विंस कार्यक्रम, पृथ्वी दिवस पर गर्मी से बेहाल पक्षियों के लिए दाना पानी का प्रबंध करना, काव्य गोष्ठियों का आयोजन, तीज महोत्सव का आयोजन आदि उल्लेखनीय कार्यक्रम आयोजित किए गये। राष्ट्र की सेवा में समर्पित सभी महान विभूतियों को संस्था प्रणाम करती है, इसी क्रम में इस राष्ट्र सेवा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्र सेवा सम्मान प्रमुख रूप से ग्रुप कैप्टन संजीव गौड को भारतीय वायु सेना व उद्यमिता, के क्षेत्र में डॉ विकास श्रीवास्तव को चिकित्सा के क्षेत्र में, उपासना थापा को समाज सेवा व पशु संरक्षण क्षेत्र में, मीना नेगी को पत्रकारिता के क्षेत्र में, आशु साथ्विका गोयल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के क्षेत्र में, डॉ राकेश कुमार नौटियाल पशु चिकित्सा के क्षेत्र में, प्रिया गुलाटी को उद्यमिता के क्षेत्र में, डॉ रमा गोयल समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ अनिल कुमार सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में, एडवोकेट अभिजय नेगी को पर्यावरण व जल संचय के क्षेत्र में,स्मृति अहूजा को उद्यमिता के क्षेत्र में, इंजीनियर शुभम गोयल को संगीत निर्देशन के क्षेत्र में , भगवती प्रसाद कुकरेती को पत्रकारिता के क्षेत्र में, एडवोकेट योगेश अग्रवाल को रक्तदान के क्षेत्र में, इंजीनियर नीलिमा गर्ग, मुख्य महाप्रबंधक, उत्तराखंड जल संस्थान, को अभियांत्रिकी के क्षेत्र में, श्वेता राय तलवार को महिला सशक्तिकरण व जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में, आरुषि राणा को नृत्यकला एवं योग के क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट एवं सराहनीय योगदान देने के लिए राष्ट्र सेवा सम्मान से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम में अपर्णा थपलियाल द्वारा कत्थक पर आधारित राष्ट्रभक्ति गीत पर प्रभावशाली नृत्य प्रस्तुत किया गया। विदुषी डंगवाल ने भी राष्ट्रभक्ति गीत पर कथक नृत्य कला पर आधारित नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी। मुंबई से आए राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित गायक व संगीत निर्देशक इंजीनियर शुभम गोयल ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। उसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए व नृत्य प्रस्तुतियां देने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र ब पुरस्कार वितरित किए गए व योगाचार्य ज्ञानप्रकाश शर्मा जी को भी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नवीन गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि, “अमर शहीद रघुनंदन शर्मा मेमोरियल फाउंडेशन कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण विषय पर जन जागरण कार्यक्रम चला रही है, जिससे अनेकों लोग लाभान्वित हो रहे हैं। पर्यावरण एवं वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपना योगदान देकर प्रकृति के लिए सेवा कार्य भी कर रही है, एक ओर उपभोक्ताओं को नए कानूनों की जानकारी दे रही है तो दूसरी ओर पशु संरक्षण व जनस्वास्थ्य जैसे विषयों को भी पूरी संवेदनशीलता से छू रही है। इसके साथ ही भारतीय लोक कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर युवा पीढ़ी को भारतीय लोक कला व संस्कृति से जोड़ने का कार्य भी कर रही है। यह एक बेहद प्रशंसनीय कार्य है। इस कड़ी में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी विभूतियों को उनके द्वारा समाज में श्रेष्ठ योगदान दिए जाने पर राष्ट्र सेवा सम्मान से नवाज़ा जाना एक प्रशंसनीय कार्य है। इस प्रकार के सम्मान व्यक्ति में एक नई ऊर्जा व प्रेरणा का संचार करते हैं, जिससे वह अपने योगदान को और बेहतर तरीके से करने का संकल्प लेता है। मैं संस्था की इस आयोजन के लिए प्रशंसा करता हूं व सभी सम्मान प्राप्त करने वाले सम्मानितों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। ” कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने राष्ट्र सेवा सम्मान से सम्मानित सभी विभूतियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “पुरस्कार व पहचान हमें श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। संस्था कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सार्थक कार्यों मैं अपना योगदान दे रही है। उनका जन जागरण कार्यक्रम चलाना लोगों को विभिन्न क्षेत्रों में कानूनों की जानकारी देना स्वयं में एक बड़ा जनसेवा का कार्य है। मुझे पूरी आशा ही नहीं अपितु विश्वास है कि यह संस्था पूरी निष्ठा से आने वाले समय में अपना समाज व राष्ट्र के निर्माण में सकारात्मक योगदान देगी। ” इसके पश्चात संस्था की अध्यक्षा एडवोकेट नूपुर शर्मा गुप्ता कोषाध्यक्ष इंजीनियर एम सी गुप्ता अन्य पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि नवीन गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम का सुंदर व सधा हुआ संचालन संस्था के सचिव इंजीनियर आराध्य कुमार ने किया। कार्यक्रम में मुख्यतः संस्था के पदाधिकारी गण शिप्रा नरगास , एडवोकेट श्रद्धा थपलियाल, राखी वर्मा, सीता देव, वंदना गुप्ता, हरिओम कुमार, दीपचंद पवार, निधि गर्ग, रूबी जेम्स, अंश वर्मा, भक्ति कपूर, अनिल कुमार गुप्ता, बाला गोयल, रीना मित्तल, नीतू अग्रवाल, शिखा अग्रवाल, मंजरी सक्सेना, रक्षा लांबा, राकेश उनियाल, प्रभा गुप्ता, राम अचल निषाद का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में इंजीनियर राहुल जैन, वंदना शर्मा (निरीक्षक, वन विभाग), मुक्ति जैन, नवीन नौटियाल, डॉ मेजर नन्द किशोर, डॉ कैप्टन एस एल गुप्ता, कर्नल ए आर मनहास, आदि लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। संस्था के कोषाध्यक्ष इंजीनियर महेश चंद्र गुप्ता ने सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों और पत्रकार बंधुओं का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Leave A Comment