Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट : 125 खिलाड़ियों ने किया प्रतियोगिता में प्रतिभाग

 

 

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में गोल्फ क्लब नैनीताल द्वारा आयोजित 18वें ’’गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट’’ का टी-ऑफ खेलकर शुभारम्भ किया। तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इस वर्ष 125 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता हेतु पंजीकरण कराया है। पहले दिन आज 58 गोल्फर खेले जिनमें 09 महिलाएं एवं 09 जूनियर गोल्फर शामिल थे। राज्यपाल ने विभिन्न क्षेत्रों से आए गोल्फरों से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से  आए खिलाड़ी हमारे ब्रांड एम्बेस्डर हैं। यहां खेलने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेल के साथ-साथ नैनीताल सहित यहां के अन्य पर्यटक स्थलों का आनंद ले सकेंगे। राजभवन गोल्फ कोर्स का नैसर्गिक सौन्दर्य अपने आप में अलग है इसका नाम पूरे दुनिया में शामिल हो इस ओर भी प्रयास किया जायेगा। देश के विभिन्न भागों से यहां आने वाले खिलाड़ी गोल्फ खेलने के साथ ही उत्तराखण्ड की नैसर्गिक सुंदरता, दिव्यता, यहां के पर्यटन स्थलों के साथ-साथ जैव विविधता का भी लुत्फ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि गोल्फ टूर्नामेंट का आयोजन, नैनीताल सहित सम्पूर्ण उत्तराखण्ड की राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक ’’विशिष्ट पर्यटक स्थल’’ के रूप में पहचान स्थापित करने में मददगार  होगा। राज्यपाल ने कहा कि गोल्फ टूर्नामेन्ट में 06 वर्ष के बच्चे और 75 वर्ष से ऊपर तक के सुपर वेटरन खेल रहे हैं जिससे टूर्नामेंट की रोचकता बढ़ी है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में उत्तराखण्ड से राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी यहां का प्रतिनिधित्व करेंगे। शुभारंभ के अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, एसएसपी पंकज भट्ट, परिसहाय राज्यपाल मेजर तरूण कुमार, अमित श्रीवास्तव, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, गोल्फ कैप्टन कर्नल(रि.) हरीश शाह सहित स्थानीय प्रशासन के अधिकारी, प्रायोजक, सहप्रायोजक संस्थानों के प्रतिनिधि, गोल्फर्स उपस्थित थे।

Leave A Comment