Breaking News:

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026



पूर्व पीएम की पोती ने अपने पति व ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

देहरादून। पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह की पोती ने अपने पति और ससुराल पक्ष के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राजपुर थाने में उनके खिलाफ मारपीट, गाली गलौज और हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। महिला ने पति और ससुराल वालों पर दहेज मांगने का भी आरोप लगाया था लेकिन पुलिस ने अभी इसे जांच में रखा है। इधर, इस मामले में महिला ने हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आरोप भी पुलिस पर लगाया है।
पूर्व प्रधानमंत्री की पोती अंद्रीजा मंजरी सिंह की शादी 2017 में ओडिसा के पूर्व मुख्यमंत्री के पोते अर्केश सिंह से हुई थी। ओडिसा विधानसभा चुनाव के बाद अंद्रीजा और उनके पति देहरादून में रहे थे। अंद्रीजा का आरोप है कि गत 13 मई को वह किसी काम से घर के बाहर गई थीं। जब वापस लौटीं तो देखा कि वहां पर उनका पति अर्केश सिंह और मैनेजर हरि सिंह पहले से ही खड़े थे। इस दौरान जब वह घर में घुसने का प्रयास करने लगीं तो दोनों ने ताला लगा दिया। उन्होंने इसका कारण पूछा तो दोनों मारपीट करने लगे। गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में उन्होंने राजपुर थाने में तहरीर दी थी। इस तहरीर में उन्होंने अपने ससुर पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह, देवर अलिकेश नारायण पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया था। कहा था कि उनके ससुराल वाले उनसे दहेज की मांग कर रहे हैं। यह मामला पीएमओ तक भी पहुंच गया था।
पिछले दिनों अंद्रीजा सिंह ने पुलिस मुख्यालय में भी शिकायत की थी। इस पर अब अंद्रीजा के पति, ससुर, देवर और पति के मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की गई है। मामले में विवेचना की जा रही है जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Comment