Breaking News:

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026

विज्ञान प्रतियोगिता के छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जानिए खबर -

Wednesday, March 25, 2026

देहरादून में समिट फिनसर्व ने नए कार्यालय का किया शुभारंभ, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

नन्हे-मुन्नों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, जानिए खबर -

Tuesday, March 24, 2026

‘मिस टैलेंटेड’ बनीं उत्तराखंड की बेटी वैष्णवी लोहनी, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

कालिख पोते जाने के विरोध में पुतला दहन, जानिए खबर -

Monday, March 23, 2026

समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना को मिला “राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार” -

Monday, March 23, 2026

19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा -

Thursday, March 19, 2026

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स द्वारा उत्तराखंड में ब्रांड का दूसरा शोरूम खुला -

Wednesday, March 18, 2026

“वैश्य एकता दिवस” पर हर्ष उल्लास, जानिए खबर -

Tuesday, March 17, 2026

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026



उत्तराखंड : चैंपियन-उमेश की सोशल मीडिया पर चली आ रही जुबानी जंग कुश्ती के अखाड़े तक पहुंची

 

देहरादून। भाजपा नेता पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन एक बार फिर चर्चा में हैं। वजह है विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ को लेकर उनकी और खानपुर विधायक के बीच कई दिनों से सोशल मीडिया पर चली आ रही जुबानी जंग कुश्ती के अखाड़े तक पहुंच गई। हालांकि, पूर्व और वर्तमान विधायक आमने-सामने नहीं आए। उनके समर्थकों ने नेहरू स्टेडियम रुड़की के अखाड़े में अलग-अलग समय पर पहुंचकर एक-दूसरे को दो-दो हाथ करने के लिए ललकारा। दोनों के बीच तेज हुई रस्साकसी से राजनीतिक माहौल गरमा गया है।
एक माह पूर्व खानपुर में आयोजित दिव्यांग शिविर में उमेश समर्थकों द्वारा चैंपियन समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज कराए जाने पर जंग और भी तेज हो गई। चैंपियन ने सोशल मीडिया पर उमेश के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए तो उमेश कुमार ने रुड़की में उनके खिलाफ प्रेस वार्ता की। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ उनके द्वारा किराए गए विकास कार्यों का श्रेय लेने का आरोप लगा रहे हैं। लेकिन पिछले दो दिनों से दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के परिवार पर भी आक्रामक हमला करना शुरू कर दिया। लेकिन स्थिति इस समय जंग में तब्दील होती दिखी, जब विधायक उमेश कुमार के समर्थकों ने शनिवार को सुबह 11 बजे रुड़की नेहरू स्टेडियम के अखाड़े में पहुंचने की चुनौती दे डाली। जिसके बाद तय समय पर उमेश के समर्थक पहुंचे और चैंपियन के खिलाफ नारेबाजी की। शाम चार बजे चैंपियन के समर्थक भी स्टेडियम पहुंचे और विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस और खुफिया विभाग भी एक्शन में आ गया। लेकिन दोनों के समर्थकों का आमना-सामना नहीं होने से पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं, दोनों जनप्रतिनिधियों का आमना-सामना देखने के लिए लोगों की स्टेडियम में भीड़ जुटी रही। राजनीतिक के बरख्श जुबानी जंग ने सामाजिक मर्यादाओं को भी शर्मशार कर दिया है। दोनों जनप्रतिनिधियों के वीडियो सुनेे जाएं तो उनमें शब्दों की मर्यादा सीमाएं लांघती सुनी जा रही हैं। चैंपियन विधायक उमेश कुमार पर कभी उनके शरीर को लेकर तो कभी परिवार की पृष्ठभूमि पर टिप्पणी कर रहे हैं तो उमेश कुमार भी दिल खोलकर चैंपियन का मखौल उड़ाते नजर आ रहे हैं। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद करीब तीन साल पहले चैंपियन और पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल के बीच छिड़ी जंग ने सभी चैंका दिया था। उस समय भी दोनों के बीच लड़ाई अखाड़े तक पहुंच गई थी। यहां तक कि एक-दूसरे ने मूंछ मुंडवाने देने तक की चेतावनी दे डाली थी। उस समय राज्य की राजनीति में दो विधायकों के बीच सबसे बड़ी जुबानी जंग माना गया था। लेकिन अब फिर से उसी तरह की जंग देखने को मिल रही है।

Leave A Comment