Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



आदेश : यात्रा मार्ग पर संचालित घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो

 

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार से कोई पशु क्रूरता न हो तथा पशु क्रूरता की रोकथाम के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें पीपल फाॅर एनिमल की सदस्य गौरी मौलखी भी वीसी के माध्यम से मौजूद रही।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी प्रकार से कोई क्रूरता न हो इसकी निरंतर निगरानी करते हुए यदि किसी व्यक्ति द्वारा घोड़े-खच्चरों के साथ क्रूरता की जाती है तो उनके विरुद्ध पशु क्रूूरता अधिनियम के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में बीमार अनफिट एवं घायल घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न किया जाए।
वीसी के माध्यम से पीपल फाॅर एनिमल की सदस्य गौरी मौलखी ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के साथ किसी भी तरह से कोई क्रूरता न हो इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है तथा यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों का फुल बाॅडी परीक्षण किया जाए तथा परीक्षण के दौरान जो अनफिट एवं कमजोर व घायल घोड़े-खच्चर हैं उनका किसी भी तरह से यात्रा में संचालन न किया जाए। यदि किसी व्यक्ति द्वारा घायल एवं कमजोर घोड़े-खच्चरों का संचालन किया जाता है तो उन पर आवश्यक कार्यवाही करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाए। यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों को पर्याप्त मात्रा में गरम पानी उपलब्ध हो एवं जो चरहियां हैं उनकी ठीक तरह से साफ-सफाई व्यवस्था की जाए तथा यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों का नियमित रूप से उचित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए।।बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अशोक कुमार ने अवगत कराया कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों के लिए उचित उपचार उपलब्ध कराए जाने के लिए 4 पशु चिकित्सा इकाइयां स्थापित की गई जिसमें केदारनाथ, लिनचोली, गौरीकुंड व सोनप्रयाग शामिल हैं तथा घोड़े-खच्चरों के उपचार हेतु 7 डाॅक्टर तैनात किए गए हैं तथा यात्रा मार्ग में 21 स्थानों पर गरम पानी उपलब्ध कराने हेतु गीजरयुक्त चरहियों का संचालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों में अब तक 2296 घोड़े-खच्चरों का उपचार किया जा चुका है तथा नियमों का पालन न करने वाले 201 घोड़े-खच्चर संचालकों का चालान किया गया है। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में संचालित न किए जाने के लिए 300 घोड़े-खच्चरों को लाॅक कर दिया गया है। बैठक में वीसी के माध्यम से उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, डाॅ. अमित सिंह, इंचार्ज सुलभ इंटरनेशनल धनंजय पाठक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave A Comment