Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



राज्यपाल ने किया रेडक्रॉस समिति के मोबाइल ऐप ‘‘रेडक्रॉस उत्तराखण्ड’’ का विमोचन

 

देहरादून। अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखण्ड राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रॉस समिति राज्य शाखा की 18वीं आम सभा बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में उपाध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस समिति स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यपाल ने रेडक्रॉस समिति के मोबाइल ऐप ‘‘रेडक्रॉस उत्तराखण्ड’’ का विमोचन किया। बिट्स पिलानी कॉलेज द्वारा तैयार किए गए इस मोबाइल ऐप के माध्यम से रेडक्रॉस की गतिविधियों की जानकारी आम जन तक पहुंचेगी। इस अवसर पर राज्यपाल ने प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यरत स्वयंसेवकों को कोरोना काल में किए गए उनके सराहनीय कार्यों के लिए भी सम्मानित किया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस स्वयंसेवक सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना से राष्ट्र और समाज को योगदान दे रहे है। मानवता की सेवा के लिए रेडक्रॉस सबसे बड़ा आशीर्वाद है। विभिन्न प्रकार की आपदाओं एवं दुर्घटनाओं में रेडक्रॉस स्वयंसेवक बड़ी भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में चार धाम यात्रा, मानसून के दौरान रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों को लोगों की सहायता हेतु सदैव तत्पर रहना होगा।
राज्यपाल ने पदाधिकारियों से कहा कि रेडक्रॉस से अधिक से अधिक आजीवन सदस्य जोड़े जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित कर लोगों को रेडक्रॉस से जोड़ने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में भी जूनियर रेडक्रॉस कार्यक्रमों को प्रभावी बनाएं। उन्होंने रेडक्रॉस में महिलाओं एवं बेटियों की भागीदारी बढ़ाने के भी निर्देश दिये। राज्यपाल ने जिला स्तर पर कार्य कर रही समितियों के कार्यों को भी सराहा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पदाधिकारियों से कहा कि रेडक्रॉस में सदस्यता अभियान पर विशेष प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में सभी सांसदों, विधायकों और जिला पंचायत अध्यक्षों को रेडक्रॉस के संरक्षक सदस्य बनाने का सुझाव दिया। बैठक में पिछली आम सभा की बैठक की कार्यवाही की अनुपालन आख्या प्रस्तुत की गई। इस दौरान वर्ष 2022-23 में भारतीय रेडक्रॉस जिला स्तरीय समितियों व राज्य शाखा द्वारा किए गए कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 में भारतीय रेडक्रॉस समिति, राज्य शाखा उत्तराखण्ड का वास्तविक आय-व्ययक प्रस्तुत किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 हेतु अनुमानित आय-व्ययक भी प्रस्तुत किया गया। इस दौरान रेडक्रॉस समिति के प्रस्तावित कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। समिति द्वारा भविष्य में सामान्य एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रशिक्षण एवं आपदा प्रबंधन, जूनियर यूथ रेडक्रॉस का गठन एंव फंड रेजिंग अभियान प्रस्तावित किये गये हैं। बैठक में राज्य मैनेजिंग कमेटी के चेयरमैन कुंदन सिंह टोलिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह, रेडक्रॉस राज्य मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन डॉ. गौरव जोशी, प्रभारी महासचिव हरीश चन्द्र शर्मा, वाईस चेयरमैन गौरव जोशी, कोषाध्यक्ष मोहन खत्री के अलावा रेडक्रॉस समिति उत्तराखण्ड की मैनेजिंग कमेटी के सदस्य, जनपदों के मुख्य चिकित्साधिकारी व रेडक्रॉस समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Comment