Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



उत्तराखंड : अगले दो दिन रहे सतर्क, भारी बारिश की संभावना

 

देहरादून। आगामी 2 दिन यानी 11 व 12 जुलाई को राज्य के अधिकंाश जिलों में भारी से भी भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए मौसम विभाग ने कुछ जिलों के लिए रेड और कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है तथा शासन-प्रशासन व यात्रियों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। बीते दो-तीन दिनों से राज्य में कहीं सामान्य तो कहीं सामान्य से अधिक बारिश हो रही है जिसके कारण राज्य की नदियों तथा नालों खालों में उफान आया हुआ है तथा पहाड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। बीती रात विकासनगर क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी आवासीय क्षेत्र में घुस गया, लोगों को जब घरों में पानी घुसने का पता चला तो वह अपना सामान और जान बचाने की जद्दोजहद में जुट गए। लोगों को रात में ही अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। वही खनन कार्य में लगे एक दर्जन भर मजदूर नदी में फस गए जिन्हें किसी तरह रेस्क्यू कर एसडीआरएफ की टीम ने बचाया।
उधर नैनीताल अल्मोड़ा बॉर्डर पर पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा भरभरा कर सड़क पर गिर गया जिसके कारण धूल का गुबार क्षेत्र में छा गया। गनीमत रही कि कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया, कई घंटे की मशक्कत के बाद इस मार्ग को खोला जा सका। वही उत्तरकाशी में बारिश के कारण भारी तबाही की खबरें सामने आई हैं यहां 5 गांव को जोड़ने वाला सुपिन नदी पर बना लकड़ी का पुल नदी में आए उफान के कारण बह गया और 5 गांवों का संपर्क मुख्यालय से टूट गया। यही नहीं एक कार चालक द्वारा नदी को पार करने की कोशिश की गई तो उसकी कार भी बह गई स्थानीय लोगों ने बमुश्किल उसकी जान बचाई। हर्षिल घाटी में भारी बारिश के कारण एक पुलिया बह गई। बीते 24 घंटों में चकराता क्षेत्र में 140 एमएम जो सर्वाधिक है बारिश रिकॉर्ड की गई है। उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है वहीं टिहरी झील के जलस्तर में भारी बढ़ोतरी हो रही है।

Leave A Comment