Breaking News:

फुटबाल रेफ्रीयों के लिए फिटनेस और अपडेट वर्कशॉप आयोजक -

Saturday, June 13, 2026

संघर्ष, अनुशासन और आत्मविश्वास की मिसाल बनी बिनीता रावत -

Saturday, June 13, 2026

देहरादून में डेयरी संचालकों का फूटा गुस्सा: आसमान छूते दामों और उत्पीड़न के खिलाफ खोला मोर्चा -

Thursday, June 11, 2026

दागी अधिकारी को MD बनाने के लिए बदले नियम, चयन प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल, जानिए खबर -

Thursday, June 11, 2026

पहचान : ऋषिकेश में घर-घर टिफिन पहुंचाने वाली बेटी बनी एसडीएम -

Sunday, June 7, 2026

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, जानिए खबर -

Sunday, June 7, 2026

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026



चमोली करंट हादसा : मानव जनित दुर्घटना, सरकार का तंत्र दोषी : आप

देहरादून | आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने एक बयान देते हुए कहा कि चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट में कल करंट लगने से एक मजदूर की मृत्यु हुई। आज घटनास्थल पर पुलिस द्वारा मृतक का पंचनामा किया जा रहा था। बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण भी मौके पर पंचनामा की कार्यवाही के समय मौजूद थे। ऐसे में उस विद्युत लाइन पर निहायत गैरजिम्मेदाराना तरीके से प्रोजेक्ट के अधिकारियों या कर्मचारियों द्वारा विद्युत प्रवाह कर दिया गया, जिस से वहां पर उपस्थित पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों को करंट लगने से बड़ी संख्या में लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। यह अत्यंत दुखद घटना है। यह घटना कोई दैवी आपदा न होकर मानव जनित दुर्घटना है, जिसके लिए सरकार का तंत्र दोषी है। आम आदमी पार्टी इस घटना के सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने, शोकसंतप्त परिवारों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं।

आप की मांग

* घायलों को शीघ्र उचित इलाज की व्यवस्था की जाय।
* मृतकों के पीड़ित परिवारों को दिल्ली सरकार की तर्ज पर प्रति परिवार एक करोड़ का मुआवजा राशि दिया जाय।
* विद्युत लाइन जिसके करंट से इतनी बड़ी दुर्घटना घटित हुई में करंट छोड़ने के दोषी अधिकारियों कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करके आवश्यक कानूनी कार्यवाही करके दंडित किया जाय। सरकार अपनी इस गलती के लिए जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

Leave A Comment