Breaking News:

पहचान : सौरभ व भूमिका एनएसएस साईं सृजन पुरस्कार से होंगे सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

पहचान : खिलाडी गंभीर सिंह चौहान और दीपक सिंह रावत ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, जानिए खबर -

Saturday, September 12, 2026

फुटबाल : उत्तराखंड के अनिरुद्ध थापा पहली बार ब्राजील के खिलाफ भारतीय टीम से खेलेंगे फ्रेंडली मैच -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागी विद्यार्थियों को किया सम्मानित -

Saturday, September 12, 2026

देहरादून : नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान -

Friday, September 11, 2026

अजब गजब : 400 करोड़ से अधिक खर्च, फिर भी खेत रहे सूखे -

Friday, September 11, 2026

नेक कार्य : छत पर सौर ऊर्जा, कमरों में ठंडी हवा और बच्चों के सपनों को नई उड़ान -

Friday, September 11, 2026

जरा हटके : ऋषिकेश में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे बुजुर्ग की खुलीं आंखें, परिजनों ने एम्स में कराया भर्ती -

Friday, September 11, 2026

दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद -

Friday, September 11, 2026

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026



सराहनीय : पुलिस फोर्स ने आत्महत्या करने जा रही युवती को बचाया

 

देहरादून। प्रेम प्रसंग टूटने के चलते आत्महत्या करने जा रही एक युवती को एसटीएफ व उधमसिंहनगर पुलिस के कड़े प्रयासों के बाद बचाया जा सका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों एसटीएफ द्वारा साइबर अपराधों के साथ ही सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखी जा रही है। जिसके सम्बन्ध में फेसबुक के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसुदन से सम्पर्क कर पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को एसटीएफ का नोडल अधिकारी बनाया गया। जिस क्रम में राज्य में कोई भी आत्महत्या की शिकायत या प्रयास किये जाने सम्बन्धी सूचना ऑनलाईन माध्यम से प्राप्त होती है तो उसकी सूचना मेटा कम्पनी (फेसबुक,इन्सटाग्राम,व्हट्सएच) पर तुरन्त यूएसए से कॉल के माध्यम से एवं मेल के जरिये पुलिस उपाधीक्षक साइबर को देती है।
इस क्रम में देर रात को सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा है जिस सम्बन्ध में उसके द्वारा इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया है। इस पूरी प्रक्रिया में हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार द्वारा समय पर तकनीकी सहयोग दिया गया। उक्त घटना जनपद उधमसिंह नगर से सम्बन्धित होने के कारण रात में ही उधमसिंह नगर के पुलिस अधिकारियों से वार्ता की गयी। उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर पुलिस रवाना की गयी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में यह सामने आया कि जिस लड़की द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया जा रहा था उत्तफ लड़की का नाम शालिनी (काल्पनिक नाम) है। जिसकी मां का देहांत हो गया है, पिता द्वारा दूसरी शादी कर ली है। शालिनी अपने ताऊ के साथ रहती है, जिसका नगदपुरी के रहने वाले एक लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो किसी कारण से टूट गया जिस कारण शालिनी द्वारा असमंजस में आकर आत्महत्या करने की बात को इन्सटाग्राम के माध्यम से पोस्ट कर शेयर किया गया। पुलिस द्वारा शालिनी को समझाया गया तथा उसके ताऊ व अन्य परिजनों के सुपुर्द किया गया। वर्तमान में उक्त लड़की सही सलामत है, तथा अपने किए पर माफी मांग रही है। लड़की की काउंसलिंग की गई है जिसके द्वारा विश्वास दिलाते हुए बताया कि वह भविष्य में इस तरह का कदम नहीं उठायेगी।

Leave A Comment