देहरादून फुटबॉल एकेडमी का जलवा, 21 में से 15 खिलाड़ियों का चयन
टाइगर–इंडिया खेलो फुटबॉल ट्रायल
अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग में DFA के खिलाड़ियों ने मारी बाजी; नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल में दिखाएंगे दमखम
देहरादून 25 नवंबर 2026 |उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। टाइगर–इंडिया खेलो फुटबॉल के उत्तराखंड स्तरीय ट्रायल में देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चयनित कुल 21 खिलाड़ियों में से 15 खिलाड़ियों ने स्थान हासिल किए। यह उपलब्धि उत्तराखंड फुटबॉल और देहरादून फुटबॉल एकेडमी के लिए गर्व का विषय है।ट्रायल का आयोजन 1 नवंबर 2026 को देहरादून फुटबॉल एकेडमी के गूलर घाटी स्थित फुटबॉल ग्राउंड में अंडर-13, अंडर-15 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के लिए किया गया। इसमें उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से कुल 175 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।इस आयोजन के मुख्य आयोजक देहरादून फुटबॉल एकेडमी के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य कोच डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत रहे।
175 खिलाड़ियों में से 21 का चयन, DFA के 15 खिलाड़ियों ने बनाई जगह
ट्रायल के उपरांत चयनकर्ताओं की टीम ने खिलाड़ियों के खेल कौशल, तकनीक, फिटनेस, अनुशासन एवं प्रदर्शन के आधार पर 21 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया। इनमें देहरादून फुटबॉल एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने अपनी जगह बनाई।
चयनकर्ता टीम में डॉ. वी.एस. रावत, तुषार, विमल सिंह रावत, आशीष नेगी, हिमांशु, हर्षित एवं मनोज नेगी शामिल रहे।
DFA के चयनित खिलाड़ियों की सूची
अंडर-13 आयु वर्ग (4 खिलाड़ी)
1. अक्ष नेगी
2. अद्विक थापा
3. विहान राठौर
4. स्वप्निल सैनी
अंडर-15 आयु वर्ग (5 खिलाड़ी)
1. शिवांश शर्मा
2. तनिष्क रमोला
3. अभिनव नेगी
4. लक्ष्य नेगी
5. अनुज राज
अंडर-17 आयु वर्ग (6 खिलाड़ी)
1. आदित्य गुसाईं
2. अश्विन
3. युवराज थापा
4. आयुष राठौर
5. अंकुर साह
6. कृष्णा उप्रेती
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल क्लबों में खेलने का मिलेगा अवसर
चयनित खिलाड़ियों को 28 एवं 29 नवंबर 2026 को गुरुग्राम में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसके बाद सफल खिलाड़ियों को जनवरी 2027 में पुणे में होने वाले फाइनल चयन कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।इस चयन प्रक्रिया में देश-विदेश के प्रतिष्ठित प्रोफेशनल फुटबॉल क्लब एवं एकेडमी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का मूल्यांकन करेंगे। चयनित खिलाड़ियों को 100 प्रतिशत अथवा 50 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप पर प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिल सकता है।इन अवसरों के अंतर्गत खिलाड़ियों को रहने, खाने, शिक्षा एवं विश्वस्तरीय फुटबॉल प्रशिक्षण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भारतीय राष्ट्रीय टीम, आई-लीग, इंडियन सुपर लीग तथा विदेशी प्रोफेशनल फुटबॉल क्लबों तक पहुंचने का मंच प्रदान करना है।
27 वर्षों से उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभाओं को तराश रहे हैं डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत
उत्तराखंड के प्रसिद्ध खेल विशेषज्ञ, पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी, राष्ट्रीय रेफरी, इंटरनेशनल फुटबॉल कोच एवं चयनकर्ता डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत वर्ष 1998 से लगातार फुटबॉल के विकास एवं खिलाड़ियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।डॉ. रावत ने बताया कि पिछले 27 वर्षों में उन्होंने हजारों खिलाड़ियों, कोचों एवं रेफरी को प्रशिक्षित किया है। उनके मार्गदर्शन में तैयार हुए अनेक खिलाड़ी भारतीय सेना, रेलवे, विभिन्न सरकारी संस्थानों तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
अनिरुद्ध थापा की सफलता उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा
डॉ. रावत ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। इनमें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर अनिरुद्ध थापा भी शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय सीनियर फुटबॉल टीम में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन, बेहतर प्रशिक्षण और उचित अवसर देने की। अनिरुद्ध थापा जैसे खिलाड़ियों की उपलब्धियां नई पीढ़ी के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
टाइगर कैपिटल एवं इंडिया खेलो फुटबॉल का महत्वपूर्ण सहयोग
डॉ. रावत ने बताया कि देहरादून फुटबॉल एकेडमी पिछले 6 वर्षों से लगातार टाइगर–इंडिया खेलो फुटबॉल के माध्यम से युवाओं को फुटबॉल में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध करा रही है।टाइगर कैपिटल के सहयोग से इंडिया खेलो फुटबॉल जमीनी स्तर पर फुटबॉल को बढ़ावा देने, प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान करने, बालिकाओं की फुटबॉल में भागीदारी बढ़ाने तथा युवाओं को फुटबॉल के माध्यम से करियर बनाने के अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
डॉ. विरेन्द्र सिंह रावत ने कहा
“मेरा सपना है कि उत्तराखंड का हर प्रतिभाशाली बच्चा फुटबॉल में आगे बढ़ने का अवसर पाए। पिछले 27 वर्षों से मेरा जीवन फुटबॉल के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य केवल खिलाड़ी बनाना नहीं, बल्कि अच्छे इंसान, अनुशासित नागरिक और देश के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉलर तैयार करना है। उत्तराखंड की प्रतिभाओं को सही मंच मिले, यही हमारा संकल्प है।”उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उत्तराखंड की फुटबॉल प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैदानों में अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर हैं। देहरादून फुटबॉल एकेडमी की यह उपलब्धि प्रदेश के खेल जगत के लिए एक नई प्रेरणा है।





















