Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



राष्ट्रीय कृषि और नाबार्ड द्वारा देहरादून में “सेब महोत्सव ” का आयोजन

 

देहरादून | राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) अपने गठन से ही कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहा है. इसी क्रम में नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहरादून द्वारा एक अनोखी पहल के रूप में एकदिवसीय ‘सेब महोत्सब 1.0’ का आयोजन आईटी पार्क, प्लॉट-42 में स्थित कार्यलय में किया गया. इस अवसर पर नाबार्ड संपोषित कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) एवं जनजातीय विकास परियोजनाओं के निम्नलिखित उत्पाद प्रदर्शनी एवं विपणन हेतु लाए गए थे: उपला टकनोर एफ़पीओ द्वारा हर्षिल घाटी के ‘ए’ – ग्रेड रॉयल डिलीशियस एवं गोल्डन डिलीशियस सेब जो आमतौर पर निर्यात कर दिए जाते हैं और स्थानीय बाज़ार में उपलब्ध नहीं होते है. कपकोट के जैविक विधि से उत्पादित कीवी फ्रूट भू-अमृत एफ़पीओ द्वारा निर्मित जैविक गुड, खंडसारी पाउडर, तेल, घी, शहद आदि चकराता का राजमा, लाल चावल, मडुवा, अखरोट, मसाले, अरहर आदि पंकज यादव, मुख्य महाप्रबंधक जी ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान विशेष अतिथि के रूप में हरिहर पट्टनायक, अध्यक्ष, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, विनोद कुमार, उप महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, संयुक्त निदेशक, बागवानी, कृषि अधिकारी, बागवानी अधिकारी, राजीव पंत, एसएलबीसी, संयोजक, संजय भाटिया, अग्रणी जिला प्रबंधक के अलावा भारतीय स्टेट बैंक, यूको बैंक, केनरा बैंक उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक आदि के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे. नाबार्ड, कृषकों को गांवों से सीधे अपने कार्यालय का मंच प्रदान कर उनके उत्पाद की बिक्री के लिए अवसर प्रदान कर रहा है. इससे जहां एक ओर कृषकों का स्थानीय बाज़ार के साथ संपर्क विस्तार होगा वहीं स्थानीय निवासियों को उचित मूल्य पर उच्च गुणवत्ता के उत्पाद खरीदने का अवसर भी मिलेगा. प्रदर्शनी सह विपणन के लिए लगभग 15 क्विंटल सेब, 05 क्विंटल कीवी, के साथ-साथ अन्य जैविक उत्पाद लाए गए थे. कृषकों के उत्पाद को खेतों से विपणन तक लाने के लिए व्यवस्था नाबार्ड द्वारा प्रदान मोबाइल मार्ट के माध्यम से की गई थी. सभी कृषकों के आने जाने तथा रहने की व्यवस्था भी नाबार्ड द्वारा की गई थी. कार्यक्रम में आईटी पार्क स्थित अन्य कार्यालयों के भी स्टाफ सदस्य आए थे. कृषकों के उत्पाद की मांग का इतनी ज्यादा थी कि उनके सभी उत्पाद हाथो हाथ बिक गए. कुल बिक्री लगभग 03 लाख रुपए की रही साथ ही उन्हें थोक खरीद के भी काफी ऑर्डर मिले. महोत्सव के दौरान सभी क्रय-विक्रय का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया गया तथा एफ़पीओ को ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर ओनबोर्ड करने का भी प्रयास किया गया. नाबार्ड उत्तराखंड क्षेत्रीय कार्यालय, देहारादून के इस प्रयास ने इस क्षेत्र में एक नई नींव रखी है जिसे प्रतिवर्ष दुहराया जाएगा और कृषकों के चेहरे पर मुस्कान लाने का प्रयास किया जाता रहेगा.

Leave A Comment