Breaking News:

काम की बात : 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत -

Thursday, September 10, 2026

दो बाइकों की भिडंत में एक व्यक्ति की मौत, एक घायल -

Wednesday, September 9, 2026

राजनीति : उत्तराखंड में शुद्धिकरण मामले में सियासत से सड़क तक पहुंचा विवाद -

Wednesday, September 9, 2026

चिंताजनक : गुलदार की चहल-कदमी से दहशत -

Wednesday, September 9, 2026

छात्र और छात्रा का शव फंदे से लटका मिला, इलाके में हड़कंप -

Tuesday, September 8, 2026

अजब हाल : आवारा कुत्तों के हमले से 33 भेड़-बकरियों की मौत -

Tuesday, September 8, 2026

इंटर्न डॉक्टरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी -

Tuesday, September 8, 2026

मसूरी : पानीवाला बैंड की खाई में शव बरामद -

Tuesday, September 8, 2026

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 86 करोड़ रु की वित्तीय स्वीकृति -

Tuesday, September 8, 2026

जैन समाज द्वारा भव्य नारी संस्कार सम्मेलन का हुआ आयोजन -

Monday, September 7, 2026

“गुरु की नकल मत करो, बल्कि गुरु द्वारा बताए गए ज्ञान और सद्मार्ग पर आगे बढ़ो” : आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी -

Saturday, September 5, 2026

डॉ. वीरेन्द्र सिंह रावत को मिला “नेशनल एजुकेशन आइकन अवार्ड-2026” -

Saturday, September 5, 2026

शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षक हुए सम्मानित -

Saturday, September 5, 2026

दुःखद : दीवार के मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत -

Thursday, September 3, 2026

उत्तराखंड : 26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र -

Thursday, September 3, 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बाबा रामदेव ने की भेंट, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

गंगोत्री ग्लेशियर क्षेत्र में दिखाई देने वाली छोटी हिमनदीय झीलों से तत्काल बड़े खतरे की स्थिति नहींः वाडिया -

Thursday, September 3, 2026

सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल और केवी आईएमए फाइनल में, जानिए खबर -

Thursday, September 3, 2026

ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप: केरल बना चैंपियन, उत्तराखंड का कांस्य पदक पर कब्जा -

Wednesday, September 2, 2026

दून फूड रिलीफ फाऊंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र कुमार डंडोंना हुए सम्मानित -

Tuesday, September 1, 2026



खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर

सीमांत पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते युवा खिलाड़ियों के साथ भेदभाव का आरोप

देहरादून | टेबल टेनिस एसोसिएशन (UTTA) के कुछ खिलाडियों/ अभिवावकों ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को एक शिकायती पत्र लिखकर राज्य एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि ये पदाधिकारी सीमांत पर्वतीय ग्रामीण क्षेत्रों के उभरते युवा खिलाड़ियों के साथ भेदभाव कर रहे हैं।शिकायतकर्ताओं ने उत्तरांचल प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाए की अध्यक्ष और सचिव केवल बड़े शहरों की महंगी टेबल टेनिस अकादमियों तथा अपने जानकारों के हित में काम कर रहे हैं, जबकि दूरस्थ पहाड़ी इलाकों के प्रतिभावान नौनिहालों की अनदेखी की जा रही है। साथ ही, एसोसिएशन में मनमाने ढंग से अपने परिचितों को पदाधिकारी और सदस्य बनाया जा रहा है।आरोप लगाया गया है कि इस कार्यप्रणाली के कारण ग्रामीण खिलाड़ियों को धमकाया जाता है, मैचों में गलत ड्रॉ करवाकर आपसी मुकाबले कराए जाते हैं और अंपायरों द्वारा परेशान किया जाता है। वहीं एडिशनल एंट्री के नाम पर खिलाडियों का शोषण खुलेआम हो रहा है, नतीजतन, उत्तराखंड की टीमें सीनियर नेशनल स्तर पर पहले चरण में ही बाहर हो रही हैं, जिससे राज्य में टेबल टेनिस खेल की स्थिति बेहद खराब हो गई है।राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिताओं और प्रदेश की प्रतियोगिताओं में भी टकराव हो रहा है, एक खिलाड़ी एक ही समय में दो प्रतियोगिताओं में कैसे खेल पाएगा, विशेष रूप से, दिल्ली में स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 16 से 22 अप्रैल के बीच 69वें नेशनल स्कूल गेम्स का आयोजन किया जा रहा है वहीं इसके समकक्ष उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा यूटीटी इंटर स्टेट जूनियर और यूथ नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आयोजन 15 से 23 अप्रैल को आयोजित किया गया है, तिथियां समान होने के चलते खिलाड़ियों में मानसिक दबाव बन रहा है, साथ ही राज्य के वास्तविक प्रतिभावान खिलाड़ियों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।

शिकायतकर्ताओं ने TTFI से तीन मुख्य मांगें की हैं:
1: उत्तराखंड टेबल टेनिस एसोसिएशन को भंग किया जाए।
2: अध्यक्ष और सचिव को उनके पदों से हटाया जाए।
3: निष्पक्ष और खेल हितैषी व्यक्तियों के साथ नई राज्य एसोसिएशन का गठन किया जाए। पत्र में चेतावनी भी दी गई है कि यदि शीघ्र न्याय नहीं मिला तो खिलाड़ी एवं अभिभावक शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन या माननीय न्यायालय जाने के लिए बाध्य होंगे। TTFI से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी नहीं मिली है।प्रेस वार्ता में कोच विजय कुमार, अभिवावक, पुष्पा देवी, रविंद्रि देवी और कई अन्य उपस्थित रहे।

 

 

Leave A Comment