Breaking News:

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026

मानवधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन छात्र को किया सम्मानित -

Saturday, April 18, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 का खिताब सचिवालय बुल्स के नाम, जानिए खबर -

Saturday, April 18, 2026

पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन -

Saturday, April 18, 2026

पकौड़ों की ठेली से आइएएस तक का सफर…. -

Thursday, April 16, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026 : बुल्स और पैंथर की टीम फाइनल में -

Wednesday, April 15, 2026

खिलाडियों एवं अभिभावकों का प्रेस वार्ता में छलका दर्द, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

कांग्रेस नेता लक्की राणा समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी, जानिए खबर -

Tuesday, April 14, 2026

सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त -

Tuesday, April 14, 2026

मिस्टर एवं मिस उत्तराखंड 2026 का ताज़ सजा हर्ष चौधरी और तरुषी डोभाल के नाम -

Sunday, April 12, 2026

उत्तराखंड के खिलाडी आदित्य सजवान पर गर्व, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

देहरादून में मनाया गया णमोकार दिवस, जानिए खबर -

Thursday, April 9, 2026

सचिवालय सुपर लीग 2026: ‘वॉरियर’ टीम का धमाकेदार जीत -

Thursday, April 9, 2026

“एशिया बुक ऑफ़ अचीवमेंट रिकॉर्ड 2026” से सम्मानित हुए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय माइटीज की 8 विकेट से जीत, जानिए खबर -

Monday, April 6, 2026

सचिवालय सुपर लीग : उद्घाटन मैच में सचिवालय ए की शानदार जीत -

Friday, April 3, 2026

देहरादून में बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, जानिए खबर -

Thursday, April 2, 2026

विदेशी शिक्षा का भरोसेमंद ब्रांड बना TIG, जानिए खबर -

Wednesday, April 1, 2026

विधिक जागरूकता रूपी कार्यशाला का आयोजन -

Wednesday, March 25, 2026



दान किया जाता है किसी उद्देश्य एवं परोपकार के लिए जबकि त्याग किया जाता है संयम के लिए : आचार्य सौरभ सागर

देहरादून | अतीत की स्मृति वर्तमान का उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत आज परम पूज्य संस्कार प्रणेता उत्तराखंड के राजकीय अतिथि आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज के मंगल सानिध्य में  श्री स्वयंभू चौबीसी महामंडल विधान विधानाचार्य संदीप जैन सजल हस्तिनापुर वाले इंदौर संगीतकार केशव और पार्टी भोपाल द्वारा संगीतमय विधान चल रहा है उसके साथ साथ आज दसलक्षण पर्व का उत्तम त्याग धर्म पर भगवान की पूजा अर्चना की गयी। पूज्य आचार्य श्री सौरभ सागर ने प्रवचन करते हुए कहा कि आमतौर पर दान करने को ही त्याग कहा व समझा जाता है। लेकिन त्याग और दान में महान् अन्तर है, दान किया जाता है किसी उद्देश्य के लिए, परोपकार के लिए जबकि त्याग किया जाता है संयम के लिए। दान करने से पुण्य बन्ध होता है, त्याग करना धर्म है। धन का लोभ नहीं छूटता वह एक लाख दान में देता है तो दो लाख कमाने को आतुर रहता है लेकिन त्यागी जो त्याग देता है फिर उसके चक्कर में नहीं रहता। त्याग होता है कषायों का, मोह-राग-द्वेष का, अहंकार का। त्याग करने से आत्मा को बल मिलता है। मोक्ष मार्ग की वृद्धि होती है।
‘त्याग’ शब्द से ही पता लग जाता है कि इसका मतलब छोडना है और जीवन को संतुष्ट बना कर अपनी इच्छाओं को वश में करना है, यह न सिर्फ अच्छे गुणवान कर्मों में वृद्धि करता है, बल्कि बूरे कर्मों का नाश भी करता है। छोडने की भावना जैन धर्म में सबसे अधिक है, क्योंकी, जैन संत सिर्फ घरबार नहीं यहां तक की अपने कपडे भी त्याग देता है और पूरा जीवन दिगंबर मुद्रा धारण करके व्यतित करता है। इन्सान की शक्ति इससे नहीं परखी जाती की उसके पास कितना धन-दौलत है बल्कि इससे परखी जाती है कि असने कितना छोडा… कितना त्याग किया है।श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जी में दोपहर 3.00 बजे महिला।जैन मिलन द्वारा भजन कीर्तन किया गया। कीर्तन का संचालन महिला जैन मिलन की अध्यक्ष वीरांगना संगीता जैन तथा मंत्री वीरांगना पायल जैन ने किया कीर्तन का प्रारंभ णमोकार मंत्र के पाठ से शुरू किया गया जिसमें संस्था की सभी वीरांगनाएं और अन्य सदस्य सम्मिलित  हुए, सभी ने बड़े भक्ति भाव से भादो की रिमझिम रिमझिम…. आया पर्व पर्युषण महान जैसे भजनों पर झूम झूम कर भक्ति की और अंत में पर्युषण महापर्व पर प्रश्नोत्तरी की गई तत्पश्चात विजय वीरांगनाओं को पुष्प वर्षा योग समिति द्वारा पुरस्कृत किया गया।

संध्याकालीन बेला में जैन वीरांगना मंच के द्वारा धार्मिक तम्बोला का आयोजन किया गया। संध्याकालीन कार्यक्रम की बेला में जैन वीरांगना मंच की ओर से संगीत मय धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ जैन वीरांगना मंच की कार्यक्रम संयोजक बबिता जैन सह संयोजक रश्मि जैन के नेतृत्व में पंच परमेष्ठी  वंदना के साथ किया गया तत्पश्चात धार्मिक भजनों पर झूम झूम कर सभी ने धार्मिक तंबोला का आनंद उठाया, जिसमें 10 धर्म और 12 भावनाओं का समावेश करके सभी को पुरस्कृत किया गया सुनीता जैन  अलका जैन सुनीता जैन विषद संगीता जैन सुधा जैन शशि जैन रश्मि जैन मुकेश जैन उमा जैन प्रीति जैन रजनी जैन सरोज जैन आंचल जैन आदि जैन वीरांगना परिवार ने कार्यक्रम को सफल बनाने मेंअपना भरपूर सहयोग दिया। आगामी कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि दिनांक 5 सितंबर को श्री आदिनाथ जैन पंचायती मंदिर माजरा के तत्वाधान में गांधी रोड जैन भवन में  7:30 शाम को भव्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी।।

Leave A Comment