Breaking News:

जरा हटके : सीएम को सौंपा ज्ञापन, शाम तक मिली सिलाई मशीन -

Sunday, July 12, 2026

दुःखद : चम्पावत में वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की दर्दनाक मौत -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड : केदारनाथ यात्रा पर मौसम की मार, प्रशासन हाई अलर्ट -

Sunday, July 12, 2026

उत्तराखंड मास्टर्स गेम्स फ़ेडरेशन द्वारा फुटबाल के मुख्य प्रभारी बनाये गए डॉ विरेन्द्र सिंह रावत -

Sunday, July 12, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित, जानिए खबर -

Sunday, July 12, 2026

आम आदमी पार्टी ने हिमांशु पुंडीर को सौंपी प्रदेश की कमान, जानिए खबर -

Friday, July 10, 2026

साईं सृजन पटल द्वारा डॉ. कीर्तिराम डंगवाल हुए सम्मानित -

Thursday, July 9, 2026

मुख्यमंत्री धामी की पहल पर राज्यभर में ‘‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’’, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

मसूरी से थानो और शिमला बाईपास तक एक्शन मोड में MDDA, जानिए खबर -

Wednesday, July 8, 2026

उत्तराखण्ड में तीन घटनाओं में गई 5 लोगों जान, दो गंभीर रूप से घायल -

Wednesday, July 8, 2026

बद्रीनाथ मंदिर चढ़ावा : वैयक्तिक सहायक तत्काल प्रभाव से निलंबित -

Wednesday, July 8, 2026

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट : फाइनल जीता एन्जॉय एफ सी देहरादून की टीम ने जीता खिताब -

Wednesday, July 8, 2026

दृष्टि दिव्यांग बालक श्रेयांश नेगी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Thursday, July 2, 2026

पहचान : राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर चिकित्सकों का हुआ सम्मान -

Wednesday, July 1, 2026

मेनका गांधी के बयान के विरोध में सौंपा ज्ञापन, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

मुंडा एफ सी और दून चैलेंजर की हुई विजय, जानिए खबर -

Wednesday, July 1, 2026

उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज -

Monday, June 29, 2026

अपराध : भांजे को मौत के घाट उतारने वाला मामा गिरफ्तार -

Monday, June 29, 2026

विशेष श्रद्धांजलि साइकिल राइड का आयोजन -

Monday, June 29, 2026

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026



अपराध: पटाखे जलाने को लेकर विवाद, बुजुर्ग ने तीन युवकों पर फेका तेजाब

हरिद्वार। जिले से दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया है कि गुस्साए एक बुजुर्ग ने तीन युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण एक युवक गंभीर रूप से तो दो आंशिक रूप से झुलस गए। इस घटना के बाद मौके पर लोगों ने बुजुर्ग को जमकर पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद अधमरी हालत में बुजुर्ग को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे युवक को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के भिक्कमपुर गांव में बीती रात दीपावली पर सौरभ, राहुल और दीपक पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान गांव के ही गोवर्धन (उम्र 60 वर्ष) का पटाखे जलाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्से में आकर गोवर्धन ने तीनों युवकों पर तेजाब फेंक दिया। जिस कारण से सौरभ बुरी तरह झुलस गया। जबकि, दोनों युवक आंशिक रूप से झुलस गए। तेजाब फेंकने की घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने गोवर्धन की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के कारण बुजुर्ग अधमरा हो गया। युवकों के परिजन अधमरी हालत में गोवर्धन को पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने गोवर्धन को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, गंभीर रूप से झुलसे सौरभ का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय गोवर्धन ने तेजाब फेंकने की घटना को अंजाम दिया, उस समय वो नशे की हालत में था। रात में हुई इस घटना से दीपावली के रंग में भंग पड़ गया। वहीं, अब पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द कार्रवाई की जाएगी। चौकी इंजार्च भिक्कमपुर वीरेंद्र सिंह ने कहा कि युवकों पर तेजाब फेंकने की घटना सामने आई थी। घटना के बाद आरोपी की लोगों ने पिटाई की, जिस कारण वो गंभीर घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि बुजुर्ग के पास तेजाब कहां से आया? किसी भी व्यक्ति को तेजाब खरीदने के लिए उसका कारण भी बताना होता है। यानी खरीददार को अपनी फोटो, आईडी की प्रति देने साथ तेजाब खरीदने का कारण भी बताना होता है। इसके अलावा दुकानदार एसिड की बिक्री का रिकॉर्ड रजिस्टर में मेन्टेन रखता है। जिसमें तेजाब खरीदने वालों का नाम-पता तक दर्ज होता है। अगर कोई खुले में तेजाब बेचता है या नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ जुर्माने से लेकर सजा का प्रावधान है। इसके अलावा 18 साल से कम आयु का विक्रेता तेजाब नहीं बेच सकता है।

Leave A Comment