Breaking News:

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब ने उठाए महत्वपूर्ण सुझाव, कहा लक्ष्य, समय-सीमा और जवाबदेही के बिना मास्टर प्लान अधूरा -

Tuesday, July 21, 2026

बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी मामला : सीसीटीवी की 32 दिन की रिकॉर्डिंग गायब -

Sunday, July 19, 2026



सचिवालय सुपर लीग में वारियर्स और माइटी-11का सफर समाप्त

 

पैंथर्स और बुल्स पहुँचे सेमीफाइनल में,

देहरादून | सचिवालय सुपर लीग 2026 अब अपने निर्णायक पड़ाव पर पहुँच गई है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के मैदान पर खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में सचिवालय पैंथर्स और सचिवालय बुल्स ने अपने-अपने मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में सचिवालय पैंथर्स और सचिवालय वारियर्स के बीच बेहद कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पैंथर्स की टीम 18.2 ओवरों में 117 रनों पर सिमट गई। अजीत शर्मा ने मात्र 18 गेंदों में 38 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि प्रमोद नेगी ने 34 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। वारियर्स के गेंदबाज नीरज भंडारी और रोहन सैनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-3 विकेट झटके।
118 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी वारियर्स की टीम पैंथर्स की सधी हुई गेंदबाजी के आगे लड़खड़ा गई। मनोज सेमवाल (31 रन) और सचिन रौथान (20 रन) ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 112 रन ही बना सकी। जितेंद्र सिंह ने 2 विकेट लिए, जबकि प्रमोद, सौरभ और अजीत को 1-1 सफलता मिली। पैंथर्स ने 5 रनों की मामूली बढ़त से मैच जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सचिवालय बुल्स ने सचिवालय माइटी-11 को एकतरफा अंदाज में 26 रनों से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया। बुल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट पर 145 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। टीम के स्टार बल्लेबाज सुधांशु राणा ने 35 गेंदों में 47 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की शानदार पारी खेली। सुनील तोमर ने भी 23 रन जोड़े। माइटी-11 के चंदू पुरोहित ने 3 विकेट और अंकित नौटियाल ने 2 विकेट लिए।
जवाब में 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी माइटी-11 की टीम बुल्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। हालांकि, यश ने एक छोर संभालते हुए नाबाद 47 रन बनाए, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहने के कारण टीम 20 ओवरों में 119 रनों पर ही रुक गई। इस शानदार जीत के साथ बुल्स ने अंतिम चार में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले मुकाबले में प्रमोद नेगी मैन ऑफ़ द मैच रहे। दूसरे मुकाबले में मुकेश रावत मैन ऑफ़ द मैच रहे।

Leave A Comment