पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति पर उत्तराखंड जल संस्थान को दिया ज्ञापन
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, April 18, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | आज क्लेमेंटाउन छेत्र में काफ़ी समय से हो रहे पानी के लीकेज व दूषित जलापूर्ति के संबंध में अधिशासी अभियंता, उत्तराखंड जल संस्थान को ज्ञापन दिया गया,
क्षेत्र में कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज होने के कारण क्षेत्रवासियों तक समुचित जलापूर्ति भी नहीं हो पा रही है,साथ ही आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए शुद्ध जल का बर्बाद होना भी एक चिंतनीय विषय है | साथ ही कई स्थानों पर पाइप फटने या संभावित हो की ओवरहेड टैंक की समुचित सफाई न होने के कारण जो जलापूर्ति हो रही है, वह अशुद्ध हो रही है जिससे क्षेत्र में बीमारियों का एक भयावह खतरा भी लगातार बना हुआ है | अभिषेक परमार ने कहा की अत ई॰ सतीश चंद्र नौटियाल जी से उपरोक्त विषयों पर तत्संबन्धित को निर्देशित करते हुए उचित व त्वरित कार्यवाही करने का अनुरोध किया | इस अवसर पर वासुदेव जखमोला अभिषेक परमार, विनोद राइ, सुनील कन्नौजिया, चन्दन राइ , धर्म भण्डारी, सुनील रावत आदि लोग उपस्थित रहे |