खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Sunday, April 19, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | शेफाली रावत को एक बार पुनः एशियन ब्लाइंड फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कप्तानी सौंपी गई।उन्होंने डायसल इब्सा ब्लाइंड फुटबॉल में जापान के ओसाका शहर में भारतीय टीम का नेतृत्व किया | शेफाली ने अपनी टीम के लिए जापान के विरुद्ध एक गोल भी स्कोर किया।वो भारतीय टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। टूर्नामेंट 15 से 17 अप्रैल तक खेला गया।भारतीय ने पहली बार सिल्वर मेडल जीता है।शेफाली की इस सफलता से उसके घर परिवार में खुशियों की लहर है।खुशी का दूसरा कारण यह भी है कि उसका ममेरा भाई आदित्य सजवान भारतीय टीम के गोलगाइड बने हैं। कोच नरेश सिंह नयाल राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में कार्यरत हैं और शेफाली के कोच हैं।उनके लिए खुशी की बात यह भी है कि उनके तीन प्रशिक्षित खिलाड़ी और गोलगाइड भारतीय टीम के हिस्सा हैं।शेफाली के साथ साथ शीतल कुमारी और अनुष्का दूबे तथा गोलगाइड आदित्य सजवान।टूर्नामेंट में चैंपियन बनी जापान की टीम।जापान टीम ने अपने दोनों मैच जीते और फिर फाइनल में भारत को हराया।वहीं भारतीय टीम ने जापान से हारकर और ऑस्ट्रेलिया से बराबर का मुकाबला खेलकर फाइनल में जापान से शिकस्त खाई।