Breaking News:

दुःखद : पिता ने मोबाइल फोन चलाने से किया मना 14 वर्षीय किशोरी ने लगाई फांसी -

Thursday, June 25, 2026

देश प्यार और मोहब्बत से चलेगा, नफरत से नहींः मदनी -

Thursday, June 25, 2026

धमकी देने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाईः मुख्यमंत्री धामी -

Thursday, June 25, 2026

जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता -

Thursday, June 25, 2026

आईपीएस अमित सिन्हा को डॉ विरेन्द्र सिंह रावत ने दी बधाई, जानिए खबर -

Thursday, June 25, 2026

जरा हटके : लैंड-लव-थूक जिहाद के बाद अब विकेश नेगी ने उठाया ‘नौकरी जिहाद’ का मुद्दा -

Sunday, June 21, 2026

हेमकुंड यात्रा से जुड़े प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने वालों पर होगी कार्रवाईः गृह सचिव उत्तराखंड -

Sunday, June 21, 2026

कुलपति द्वारा एक वर्ष में गढ़वाल विवि ने नए आयाम स्थापित किए, जानिए खबर -

Sunday, June 21, 2026

जैन धर्म : श्रुत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित -

Saturday, June 20, 2026

जैन कुल उपनिति संस्कार का आयोजन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

लोहाघाट में कार खाई में गिरने से लगी आग में दो लोगों की मौत, तीन घायल -

Saturday, June 20, 2026

भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जानिए खबर -

Saturday, June 20, 2026

पहचान : डीआईटी यूनिवर्सिटी की एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने संस्थान और राष्ट्र का नाम किया रोशन -

Wednesday, June 17, 2026

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ -

Wednesday, June 17, 2026

मोदीपुरम से ऋषिकेश तक हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन का सपना होने जा रहा सच -

Wednesday, June 17, 2026

दोषियों को कड़ा सबक सिखाए सरकारः अनुप पांडेय -

Monday, June 15, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा श्रद्धांजलि साइकिल रैली आयोजित -

Sunday, June 14, 2026

शहरी पारिस्थितिकी पुनर्स्थापन की दिशा में युवाओं की पहल, जानिए खबर -

Sunday, June 14, 2026

CANON C50 कैमरे की सभी नई तकनीक की जानकारी दी गयी -

Sunday, June 14, 2026



जूनून और साहस के आगे झुकी दिव्यांगता

भरतपुर | राजस्थान में दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं है | कोई ट्रेन दुर्घटना में अपना हाथ गंवा बैठा, किसी का हाथ बचपन में करंट लगने से कट गया तो कोई जन्मजात दिव्यांगता के साथ जीवन की चुनौतियों से लड़ रहा है | इन तमाम मुश्किलों के बावजूद ये खिलाड़ी खेल के मैदान में अपने सपनों को जिंदा रखे हुए हैं. प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पैरा खिलाड़ियों ने अपने संघर्ष, उपलब्धियों और व्यवस्था की कमियों को खुलकर सामने रखा | बालोतरा निवासी शिल्पा भाटी की कहानी बेहद मार्मिक है | उन्होंने बताया कि बचपन में उनकी गर्भवती मां उन्हें और उनके भाई को लेकर अस्पताल जा रही थी | जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर अचानक उनकी मां बेहोश होकर गिर गई | इसी दौरान शिल्पा और उनका भाई प्लेटफॉर्म से नीचे रेल पटरी पर जा गिरे | तभी ट्रेन आ गई और शिल्पा का दाहिना हाथ कोहनी के पास से कट गया.शिल्पा बताती हैं कि उनके पिता बीएसएफ में कार्यरत थे, लेकिन अब माता-पिता दोनों का साया उनके सिर पर नहीं है. परिवार की जिम्मेदारी भाई उठा रहा है, जो निजी नौकरी करता है | दुर्घटना के बावजूद शिल्पा ने हार नहीं मानी | उन्होंने विपरीत हालातों के बाद भी खेलों की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने एथलेटिक्स में राज्य स्तर पर सिल्वर मेडल जीता है और अब राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का सपना देख रही हैं | जयपुर की आशा शर्मा जन्मजात दिव्यांग हैं | उन्होंने बताया कि उनका और उनकी जुड़वां बहन का जन्म ऑपरेशन से हुआ था. इसी दौरान हाथ की हड्डी टूट गई | बाद में प्लास्टर के दौरान ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हुआ और उनका हाथ स्थायी रूप से प्रभावित हो गया. आशा राष्ट्रीय स्तर तक खेल चुकी हैं और राज्य स्तर पर कई पदक जीत चुकी हैं. हालांकि, उनका दर्द है कि कई बार खिलाड़ियों के साथ पक्षपात होता है और उन्हें अवसर नहीं मिलता. उन्होंने कहा कि पैरा खिलाड़ियों को सरकार की ओर से पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिलतीं | पदक जीतने के बाद पुरस्कार राशि वर्षों तक अटकी रहती है. कई खिलाड़ी ओवरएज हो जाते हैं और नौकरी के अवसर भी हाथ से निकल जाते हैं | आशा के अनुसार राज्य में पैरा खिलाड़ियों के लिए न तो पर्याप्त कोच उपलब्ध हैं और न ही समर्पित खेल मैदान |

Leave A Comment