भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर
Posted by Pehchanexpress Admin on Wednesday, August 19, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी (संघ ) का मंगल भव्य आगमन झंडा बाजार स्थित 167 वर्ष प्राचीन श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में हुआ जिसमें भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें 105 माता पूर्ण मति जी के पावन सान्निध्य मे श्री जी भगवान की पालकी शोभायात्रा हवाई पुष्प वर्षा, ढोलताशा ,नपीरी संग,आकर्षक रंगोली झंडा बाजार से जैन भवन पहुंची पालकी यात्रा गुरु माँ पूर्णमती माताजी के साथ जैन भवन से झंडा मंदिर पर मंगल आगमन हुआ। तत्पश्चात अभिषेक एवं शांतिधारा संगीतमय पूजन, गुरु माँ के मंगल प्रवचन हुए गुरु माँ के सान्निध्य मे 23 किलो का लाडू(बोली द्वारा ) आशीष जैन परिवार को प्राप्त हुआ एवं सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया कार्यक्रम में विधानाचार्य विनय जैन (दिल्ली) संगीतकार अंकुर जैन एंड पार्टी (खतौली) की सुंदर प्रस्तुति रही अन्य श्रद्धालुओं ने भी लाडू चढ़ाया। इस अवसर सभी ने गुरु मां के श्री मुख से सम्मेद शिखर की यात्रा का श्रवण किया एवं भगवान पार्श्वनाथ के निर्वाण कल्याण के प्रसंग बताये। इस अवसर पर मीडिया समन्वयक मधु जैन ने बताया कि कल से सुबह विधान और उसके बाद रक्षा बंधन के कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर झंडा मंदिर के व्यवस्थापक नीरज जैन जैन मिलन पारस के अध्यक्ष अंकुर जैन मंत्री गौरव जैन हिमांशु जैन सकल दिगम्बर जैन समाज देहरादून के सभी सदस्य, महिला मंडल इत्यादि मौजूद रहे।