पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी
Posted by Pehchanexpress Admin on Saturday, August 22, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | नरेश सिंह नयाल को आई बी एफ एफ पार्शियली साइटेड ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है | इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने लगातार दूसरी बार उन पर भरोसा जताते हुए ये जिम्मेदारी सौंपी है।फेडरेशन ने कहा कि उनके कार्य और ब्लाइंड फुटबॉल के क्षेत्र में अनुभव को देखते हुए उनको ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।उम्मीद है कि वे अपने अनुभव का अपने पद के कार्य को करने में उपयोग करेंगे।यह टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण है और नयाल को लगातार दूसरे वर्ष भी टेक्निकल डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसमें केवल अल्प दृष्टिवान खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं।जिसके लिए उनको पहले अपना मेडिकल भी करवाना अनिवार्य है।इसमें टूर्नामेंट में केवल पुरुषों की ही टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।