सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन
Posted by Pehchanexpress Admin on Thursday, August 27, 2026 · Leave a Comment

देहरादून | आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय, मानसिंह वाला नाला पानी रोड में सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें स्कूली बच्चों के साथ रक्षाबंधन का पवित्र त्यौहार मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली कन्याओं ने सोसाइटी सदस्यों को राखी बांधी और पदाधिकारीयों द्वारा उन्हें उपहार भेंट किए गए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। इस आयोजन के अवसर पर सोसाइटी अध्यक्ष ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने और अच्छा नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया। इस शुभ अवसर पर सचिव एस पी गुप्ता, कोषाध्यक्ष ओ.पी रतरा, डॉ दिनेश कुमार सक्सेना, के सी रमोला, रामकुमार अग्रवाल, जितेंद्र कुमार डंडोना आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल पूर्वक आयोजन एवं संचालन ज्ञान प्रकाश गुप्ता ने किया।