Breaking News:

अपराध : पत्नी की हत्या करने वाले पति को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार -

Saturday, August 29, 2026

60 वर्ष की आयु की महिलाओं को रोडवेज बसों में मिलेगा मुफ्त सफर, उत्तराखंड सीएम का ऐलान -

Saturday, August 29, 2026

देश सेवा के बाद कीवी मैन बने मान सिंह, जानिए खबर -

Saturday, August 29, 2026

पहचान : जिसे दुनिया ने कहा ‘पागल’, उससे जोड़ा रिश्ता -

Saturday, August 29, 2026

700 मुनिराजों की रक्षा स्मृति में बृहत रक्षाबंधन विधान हुआ देहरादून में पहली बार -

Saturday, August 29, 2026

साइबर गैंग का भंडाफोड़, 5 शातिर गिरफ्तार -

Thursday, August 27, 2026

उत्तराखंड : आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के 6 अधिकारियों के प्रभार बदले -

Thursday, August 27, 2026

सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षाबंधन -

Thursday, August 27, 2026

खेल : तुलाज इंटरनेशनल स्कूल और द एशियन स्कूल ने जीती एस.डी. जैन मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप -

Wednesday, August 26, 2026

हरिद्वार : अपनी दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने वाला भाई गिरफ्तार -

Wednesday, August 26, 2026

उत्तराखंड में एक सितंबर तक बारिश का अलर्ट -

Wednesday, August 26, 2026

सीएम धामी ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त किया -

Wednesday, August 26, 2026

बैंक ऑफ इंडिया की असिस्टेंट मैनेजर प्रगति पन्त को साईं सृजन पटल ने किया सम्मानित -

Wednesday, August 26, 2026

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026



देश सेवा के बाद कीवी मैन बने मान सिंह, जानिए खबर

टिहरी गढ़वाल। पहाड़ी जिलों में खेती को रोजगार बनाना चुनौतियों से भरा है। पानी की कमी, जंगली जानवरों का खतरा, सुविधाओं का अभाव, ज्यादा मेहनत-कम लाभ, बाजारों का उपलब्ध न होना, जैसे कई कारणों से लोग खेती से दूर हो रहे हैं। लेकिन टिहरी गढ़वाल के नरेंद्रनगर क्षेत्र के गजा गौसारी गांव निवासी रिटायर्ड नायब सूबेदार मान सिंह चैहान ने महज चार कीवी के पौधों से जिले में कीवी उत्पादन के जरिए पलायन रोकने और वापस लौटने का एक नया रास्ता दिखाया है। मान सिंह का छोटा का प्रयास आज एक बड़े कीवी उद्यम में बदल चुका है, जिससे उनकी 50 हजार से ज्यादा की कमाई हो रही है। मान सिंह चैहान ने सेना में रहते हुए देश की सेवा की और 26 साल की नौकरी के ओनरी नायब सूबेदार के पद से 2005 में रिटायर्ड हुए। मान सिंह चैहान ने सेवानिवृत्ति के बाद पहाड़ में रहकर कुछ अलग करने का फैसला लिया। उन्होंने 2014 में पारंपरिक खेती के बजाय ऐसी फसल को चुना, जिससे कम जमीन में बेहतर आमदनी हासिल की जा सके। इसी सोच के साथ उन्होंने कीवी की खेती की ओर कदम बढ़ाया। शुरुआत में उन्होंने अपने खेत में सिर्फ चार कीवी के पौधे लगाए। मान सिंह चैहान बताते हैं कि, कीवी के चार पौधों से उन्होंने शुरुआत की थी। शुरुआती दौर में पौधों की देखभाल, उत्पादन और बाजार को लेकर कई चुनौतियां सामने आईं, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। उन्होंने कीवी की खेती के तौर-तरीकों को समझा। पौधों की लगातार देखभाल की और अनुभव के साथ अपने बागान का विस्तार करते चले गए। धीरे-धीरे कीवी के पौधों की संख्या बढ़ी और उत्पादन भी बढ़ता गया। मान सिंह बताते हैं कि, पहाड़ों में खेती करना आसान नहीं है। मौसम, सिंचाई, बंदर और अन्य जंगली जानवरों से फसल को बचाना किसानों के लिए बड़ी चुनौती रहती है। इसके बावजूद कीवी उत्पादन को आगे बढ़ाया। इसका नतीजा है कि आज कीवी की खेती अच्छी आमदनी दे रही है। उन्होंने बताया कि, हालांकि आमदनी उत्पादन पर निर्भर करती है। लेकिन पिछले सीजन (अक्टूबर से दिसंबर) उन्हें लगभग 50 हजार रुपए की आय हुई। साथ ही वह 2 से 3 लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
मान सिंह चैहान बताते हैं कि खेती में सफलता के लिए सिर्फ जमीन होना पर्याप्त नहीं है। किसान को नई तकनीक सीखने, फसल की सही देखभाल करने और बाजार की मांग को समझने की जरूरत होती है। उनका मानना है कि पहाड़ों में अगर किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ फल उत्पादन और आधुनिक कृषि को अपनाए तो गांव में रहकर भी अच्छी आमदनी की जा सकती है। मान सिंह चैहान की सफलता यह भी बताती है कि उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में फल उत्पादन की काफी संभावनाएं हैं। यहां की जलवायु और भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप अगर किसानों को सही प्रशिक्षण, तकनीक और बाजार उपलब्ध हो तो कृषि को मजबूत स्वरोजगार में बदला जा सकता है। कीवी जैसे उच्च मूल्य वाले फल किसानों की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave A Comment