Breaking News:

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026

मधु जैन ने मुख्यमंत्री धामी से की त्वरित कार्रवाई की मांग, जानिए खबर -

Saturday, October 17, 2026

मजदूर ने मां के गहने बेच शुरू किया बिजनेस, आज कई जिलों में फैला कारोबार -

Friday, October 16, 2026

भक्ति और उत्साह के साथ हुआ गरबा व प्रश्न मंच का आयोजन -

Friday, October 16, 2026

“मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला” का हुआ आयोजन -

Thursday, October 15, 2026

श्रद्धा : देहरादून में हर्षोल्लास के साथ चल रहा आर्यिका रत्न 105 श्री पूर्णमति माताजी का चातुर्मास, समवशरण विधान में उमड़ रहे श्रद्धालु -

Tuesday, October 13, 2026

दस हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ी गई महिला एएसआई -

Tuesday, October 13, 2026

आमदखोर गुलदार का नही मिला कोई सुराग -

Tuesday, October 13, 2026

जरा हटके : विद्युत विभाग ने पकड़ी बड़ी बिजली चोरी -

Tuesday, October 13, 2026



1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर

 

डीएफए ग्राउंड में सुबह 8 बजे से होगा ट्रायल, 2009 से 2016 तक जन्मे बालक एवं बालिकाएं ले सकेंगे भाग

आयोजक: डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत

देहरादून। देहरादून फुटबॉल एकेडमी (DFA) के संस्थापक अध्यक्ष एवं हेड कोच डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी कि इंडिया खेलो फुटबॉल के छठे सत्र के अंतर्गत नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल का आयोजन 1 नवंबर 2026 को देहरादून में किया जाएगा। यह ट्रायल डीएफए ग्राउंड, भागीरथी एन्क्लेव, गूलर घाटी के पास, देहरादून में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसमें वर्ष 2009 से 2016 तक जन्मे बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं अन्य जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9319895526 पर संपर्क किया जा सकता है। डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह इंडिया खेलो फुटबॉल का छठा सत्र है। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को दिसंबर 2026 में आयोजित होने वाले नॉर्थ जोन नेशनल चयन चरण में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। इसमें देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी फुटबॉल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए चुने गए खिलाड़ियों को जनवरी 2027 में मुंबई में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभाशाली युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और पेशेवर फुटबॉल में करियर बनाने के अवसर उपलब्ध कराना है। चयन प्रक्रिया के माध्यम से खिलाड़ियों को देश के प्रतिष्ठित पेशेवर फुटबॉल क्लबों, आई-लीग एवं इंडियन सुपर लीग से जुड़े क्लबों तथा मोहन बागान, ईस्ट बंगाल और टाटा फुटबॉल एकेडमी जैसे संस्थानों के समक्ष अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिल सकता है। अंतिम चयन संबंधित क्लबों एवं आयोजकों के निर्धारित मानदंडों के अनुसार होगा।
डॉ. रावत ने बताया कि इससे पहले भी इंडिया खेलो फुटबॉल के ट्रायल के माध्यम से उत्तराखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और फुटबॉल में अपना भविष्य बनाने के अवसर प्राप्त हुए हैं। उन्होंने प्रदेश के सभी प्रतिभाशाली बालक एवं बालिका फुटबॉल खिलाड़ियों से अपील की कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में प्रतिभाग करें। डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी एवं रेफरी, अंतरराष्ट्रीय कोच और राज्य आंदोलनकारी हैं। उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वे उत्तराखंड में फुटबॉल के विकास तथा युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए समर्पित हैं।

Leave A Comment