Breaking News:

टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर -

Tuesday, October 27, 2026

छह दशक पुरानी सिरोहबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात -

Tuesday, October 27, 2026

नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार -

Tuesday, October 27, 2026

ओप्पो इंडिया ने नई ओप्पो फाइंड एक्स10 सीरीज की लॉन्च -

Monday, October 26, 2026

मदद : गंभीर अप्लास्टिक एनीमिया से जूझ रही महिला को सही डोनर की तलाश -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन, जानिए खबर -

Monday, October 26, 2026

उत्तराखंड चैलेंज फुटबॉल कप 2026 : एनडीएस ऋषिकेश और गढ़वाल राइफल्स एक्स-आर्मी टीम बनी चैंपियन -

Monday, October 26, 2026

शरद पूर्णिमा पर श्री विद्या समय पूर्ण भवन का भव्य शिलान्यास -

Monday, October 26, 2026

देहरादून के नामी स्कूल में शिक्षक पर कई छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप -

Saturday, October 24, 2026

रामनगर : नवविवाहिता के हत्या के आरोप में पति, सास, ननद और जेठ गिरफ्तार -

Saturday, October 24, 2026

बैंक में नकली सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लेने के मामले में दो के खिलाफ मामला दर्ज -

Saturday, October 24, 2026

1 नवंबर को इंडिया खेलो फुटबॉल का नॉर्थ जोन नेशनल ट्रायल देहरादून में, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

देहरादून में तीन नवदीक्षित ब्रह्मचारिणी बहनों का मंगल प्रवेश, जानिए खबर -

Saturday, October 24, 2026

पहचान : गरीबी का संघर्ष फिर जीवन का संघर्ष, हौसलों से यामिनी मौर्य बनीं देश की की ‘सिल्वर गर्ल’ -

Wednesday, October 21, 2026

चारधाम : गंगोत्री धाम 10 नवंबर और यमुनोत्री धाम 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद -

Wednesday, October 21, 2026

नवरात्रि : अष्टमी और नवमी पर घर-घर पूजी गयी कन्याएं -

Monday, October 19, 2026

हलचल : एसआईटी ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान, ऑडियो कब्जे में लिया -

Monday, October 19, 2026

105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास -

Monday, October 19, 2026

देहरादून फुटबॉल एकेडमी ने दून स्टार फुटबॉल क्लब को 3–0 से हराया -

Saturday, October 17, 2026



नीलम का 15 सालो के संघर्ष बाद मिट्टी के गहनों से खड़ा किया लाखों का कारोबार

 

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल की रहने वाली नीलम साव इस बार दिल्ली के एक मेले में अपनी हाथ से बनी ज्वेलरी लेकर पहुंची हैं. टेराकोटा, मिट्टी, जूट, कपड़े और अलग-अलग तरह के मोतियों से बनी उनकी ज्वेलरी में काफी वैरायटी देखने को मिलती है. लेकिन इन खूबसूरत गहनों के पीछे सिर्फ कारोबार नहीं, बल्कि करीब 15 साल की मेहनत और संघर्ष की कहानी है. नीलम बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही अपने हाथों से चीजें बनाना पसंद था.घर में जब कोई सामान नहीं होता था, तब भी वे अपनी तरफ से कुछ न कुछ बनाने की कोशिश करती थीं. मिट्टी और दूसरी चीजों से कुछ नया बनाने का शौक धीरे-धीरे इतना बढ़ा कि उन्होंने इसे अपना काम बनाने का फैसला किया.शादी के बाद नीलम ने ज्वेलरी बनाना शुरू किया. उस समय उन्हें मेलों और प्रदर्शनियों के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. उनके पति उनकी बनाई ज्वेलरी दुकानों पर लेकर जाते थे. दुकानदारों से सामान बिकने के बाद पैसे देने की बात होती थी. लेकिन कोई तय बाजार नहीं था और यह भी पता नहीं होता था कि सामान कब बिकेगा. इसी वजह से कुछ समय बाद उन्होंने काम रोक दिया. फिर एक हस्तशिल्प मेले में जाने का मौका मिला.वहां उन्होंने देखा कि हाथ से बने सामान की अपनी अलग पहचान और मांग है. यहीं से उन्हें अपने काम को दोबारा शुरू करने की उम्मीद मिली. नीलम ने संबंधित कार्यालय से संपर्क किया, पहचान पत्र बनवाया और धीरे-धीरे मेलों में हिस्सा लेना शुरू किया. इस पूरे सफर में उनके पति ने भी उनका साथ दिया. आज दोनों मिलकर इस काम को आगे बढ़ा रहे हैं.नीलम के लिए यह काम सिर्फ पैसे कमाने का जरिया नहीं रहा. उन्होंने बताया कि मुश्किलों के बीच उन्होंने अपना खुद का घर भी बनाया. घर में चार कमरे हैं, जिन्हें उन्होंने किराये पर दिया हुआ है. इससे उन्हें अलग से आमदनी होती है. वे कहती हैं कि इस सफर में उनके पति ने उनका बहुत साथ दिया. घर बनाने का हौसला भी उन्हें पति से मिला. नीलम के लिए अपने दम पर घर खड़ा करना उनकी 15 साल की मेहनत की बड़ी उपलब्धियों में से एक है.आज कारोबार लाखों रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि हर साल उनकी कमाई एक जैसी नहीं रहती, क्योंकि यह मेलों और बिक्री पर निर्भर करती है. कभी साल में एक बड़ा मेला मिलता है तो कभी दो-तीन जगह जाने का मौका मिल जाता है.नीलम के लिए 15 साल का यह सफर आसान नहीं रहा. एक समय ऐसा भी था जब उनके हाथों में हुनर तो था, लेकिन उसे बाजार तक पहुंचाने का रास्ता नहीं था. आज वही हुनर उनके कारोबार की पहचान बन चुका है. आज नीलम खुद को अब सिर्फ घर संभालने वाली महिला के तौर पर नहीं देखतीं. अपने काम, अपनी कमाई और अपने साथ जुड़ी महिलाओं की वजह से उन्हें अपनी एक अलग पहचान मिली है. उनके चेहरे पर इस सफर की खुशी साफ दिखाई देती है.

Leave A Comment