टिहरी की हेवल नदी का में हैँ क्या, जानिए खबर
देहरादून। पीएम मोदी ने आज मन की बात की। जिसमें पीएम मोदी ने टिहरी की हेवल नदी का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा स्थानीय लोगों और प्रशासन ने सामूहिक प्रयासों से हेवल नदी को पुनर्जीवन दिया है। ये काबिले तारीफ है। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा टिहरी गढ़वाल की हेवल नदी के पुनर्जीवन की कहानी से सभी को सीख लेने की जरूरत है। पीएम मोदी ने इसके लिए स्थानीय लोगों एवं प्रशासन के किए गए सामूहिक प्रयासों की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा यह समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए गर्व का विषय है कि जनसहभागिता से जल संरक्षण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
पीएम मोदी के कार्यक्रम मन की बात में टिहरी गढ़वाल को स्थान मिलने पर सीएम धामी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रदेश की नदियों, प्राकृतिक जलस्रोतों एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। सीएम धामी ने कहा हमारा संकल्प जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक जलस्रोतों को सुरक्षित रखना तथा स्वच्छ, हरित एवं समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण करना है।
बता दें टिहरी गढ़वाल में सूखने की कगार पर पहुंचे जलस्रोतों और धाराओं को पुनर्जीवित करने की कोशिशों की जा रही हैं। हेवल नदी पुनर्जीवन की पहल में वैज्ञानिक स्प्रिंगशेड और वाटरशेड प्रबंधन को वन प्रबंधन से जोड़ा गया। इसके तहत 126 स्प्रिंग, 28 स्ट्रीम और 16 रिचार्ज जोन में काम किया गया। जल संरक्षण और जल संग्रहण के लिए 1,58,572 संरचनाएं तैयार की गईं। 20.62 लाख स्थानीय और जल संरक्षण में सहायक पौधों का रोपण किया गया। हेवल नदी के मॉडल को यहां यूज किया जा रहा है। जंगल, स्प्रिंग, छोटी धाराएं, रिचार्ज जोन और स्थानीय समुदायों को एक साथ जोड़कर जल संरक्षण की दिशा में काम किया जा रही है।





















