Breaking News:

गौ माता : 5 हजार किमी साइकिल यात्रा से दो युवा पहुंचे कार्तिक स्वामी धाम -

Wednesday, June 3, 2026

जरा हटके : ‘कैरी मी बैक’ पॉलिसी से प्लास्टिक मुक्त बनेगा बाबा केदार का धाम -

Wednesday, June 3, 2026

भारत देश विश्व के फीफा वर्ल्ड कप मे 142 रेंकिंग पर है आखिर क्यों …????? -

Wednesday, June 3, 2026

देहरादून से छात्रों का ऐतिहासिक चयन, जानिए खबर -

Wednesday, June 3, 2026

कई बार असफल हुए, रील बनाने लगे पर पेपर नहीं छोड़े, आज इनकम टैक्स अफसर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड से चार खिलाड़ी एक बार फिर एशियन पैरा गेम्स 2026 का बनेंगे हिस्सा -

Sunday, May 31, 2026

प्रो.ढींगरा ने किया साईं सृजन पटल पत्रिका के 22 वें अंक का विमोचन, जानिए खबर -

Sunday, May 31, 2026

उत्तराखंड : गर्मी से राहत के आसार, बारिश का अलर्ट -

Wednesday, May 27, 2026

सड़क पर दो साध्वियों की मौत पर गुस्से में जैन समाज -

Tuesday, May 26, 2026

शिक्षा अंकुर स्कूल में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जानिए खबर -

Monday, May 25, 2026

आधुनिक जीवन की अपरिहार्य अनिवार्यता है राम राज्य : साध्वी दीपिका भारती -

Sunday, May 24, 2026

बचपन से ही बच्चों में हो राष्ट्र सेवा की भावना : सुरेश दुबे -

Saturday, May 23, 2026

15वॉ समर फुटबाल कैंप 1 जून से 25 जून तक, जानिए खबर -

Saturday, May 23, 2026

मिड-डे मील बनाने वाली का बेटा बना आइएएस -

Wednesday, May 20, 2026

अमित का गरीबी से आईपीएल तक का सफर -

Wednesday, May 20, 2026

गरीबी, अकेलेपन और संघर्षों से रेसलर तक का सफर, जानिए खबर -

Wednesday, May 20, 2026

साईं सृजन पटल ने मेधावी छात्रा शांभवी लोहनी को किया सम्मानित -

Monday, May 18, 2026

श्री रामकथा के उपलक्ष्य में भव्य मंगल कलश यात्रा सफलतापूर्वक सम्पन्न, जानिए खबर -

Sunday, May 17, 2026

खिलाड़ी शेफाली रावत ने किया कमाल, जानिए खबर -

Sunday, April 19, 2026

पियूष गौड़ बने उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष -

Saturday, April 18, 2026



बूथ स्तर मजबूत तो जीत की गारंटी मेरी : अमित शाह

BJP

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी को देश स्तर पर जीत दिलाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ता का सर्वोपरि योगदान है। आगामी 2017 के चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर उत्तराखण्ड में अपना परचम लहराएगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने प्रांतीय परिषद की बैठक में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए यह बात कही। उद्घाटन सत्र के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी पार्टी का नेतृत्व उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता करता है। उन्होनें कहा कि अगर हमारा कार्यकर्ता यह दृढ निश्चय कर ले की उसे चुनाव में जीत दर्ज करानी है, तो पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार जरूर बनाती है। उन्होंने कहा कि विजय का आधार कार्यकर्ता हैं। भाजपा ही एक मात्र ऐसा राजनीतिक दल है जहाॅं बूथ स्तर का कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। उन्होनें अपना उदाहरण देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक संगठन की कमान वो सम्भाल रहे है। उत्तराखण्ड मिशन 2017 की सफलता के लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने उत्तराखण्ड व यू.पी. के चुनाव में भाजपा को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से संकल्प लेने की बात कही। उन्होनें कहा यू.पी. उत्त्राखण्ड के चुनाव जीतने से ही 2019 के चुनाव मिशन फतह करने की शुरूआत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भगवान बद्री, केदार के आर्शीवाद से व कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा उत्तराखण्ड में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। अमित शाह ने कहा कि गत दो वर्षों में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मेें केन्द्र सरकार ने कई योजनाओं को सफलता पूर्वक पूरा किया है। उन्होनें कहा सरकार अपने सफल दो वर्षों के कारण ही विकास पर्व मना रही है। उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस की यू.पी.ए. सरकार ने भ्रष्टाचार को चरम सीमा पर पहुॅंचाने के साथ ही 12 लाख करोड़ रू0 का घोटाला किया।

Leave A Comment