Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



स्पीकर व डिप्टी स्पीकर नैतिकता के आधार पर दे इस्तीफा: नेता प्रतिपक्ष

BJP

देहरादून। नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने सीएम हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने को एससी, एसटी वर्ग का बड़ा रहनुमा बताने वाले मुख्यमंत्री द्वारा अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना का बजट खर्च नहीं किया जा रहा है, यह बजट डंप किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति-जनजाति उपयोजना के बजट को रोका नहीं जा सकता है, प्रदेश सरकार ने इसे रोककर अपराध किया है, उसके खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए। विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि इनके द्वारा इस्तीफा नहीं दिया जाता है तो विपक्ष सदन में इस मामले को उठाएगा। लेकिन सरकार ने इस धनराशि को खर्च नहीं किया जो कि एससी-एसटी उपयोजना एक्ट 2013 का घोर उल्लंघन है। सरकार ने यह बहुत बड़ा अपराध किया है। इसके लिए सरकार के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। अवस्थापना मद का 71 करोड़ रुपया अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसी जगह खर्च किया गया जहां कि इस वर्ग के लोग रहते ही नहीं। उन्होंने कहा कि सीएम द्वारा बार-बार यह आरोप लगाया जा रहा है कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य को पैसा नहीं दिया जा रहा है, जबकि केंद्र सरकार द्वारा पूरा पैसा दिया जा रहा है। चार माह के लिए बजट का जितना हिस्सा जारी होना चाहिए था केंद्र सरकार द्वारा राज्य को जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य योजना आयोग या राज्य नीति आयोग जिसके अध्यक्ष कि सीएम होते हैं वह फंक्शन में है ही नहीं। बजट की प्लानिंग और मानीटरिंग हो ही नहीं रही है, सीधे वित्त विभाग पैसे को बांट दे रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में गुरुवार से शुरु होने जा रहे विधानसभा के दो दिवसीय विशेष सत्र में उठाया जाएगा। विधानसभा स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। यदि इनके द्वारा इस्तीफा नहीं दिया जाता है तो विपक्ष सदन में इस मामले को उठाएगा। पत्रकार वार्ता के दौरान उनके साथ भाजपा प्रवक्ता मुन्ना सिंह चैहान व सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी मौजूद रहे।

Leave A Comment