Breaking News:

शिमला यूनाइटेड एफसी ने जीता 48वें घूंगटुग टीसुलट्रिम मेमोरियल नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब -

Saturday, August 22, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए टेक्निकल डायरेक्टर की मिली जिम्मेदारी -

Saturday, August 22, 2026

भगवान पार्श्वनाथ का 2 दिवसीय निर्वाण कल्याणक महोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया, जानिए खबर -

Wednesday, August 19, 2026

पहचान : रेल पटरियों की मरम्मत करने वाले प्रह्लाद बने आइपीएस -

Wednesday, August 19, 2026

देहरादून साइक्लिंग क्लब द्वारा “गड्ढों से आज़ादी” पर रिपोर्ट प्रशासन को भेजा गया -

Tuesday, August 18, 2026

आध्यात्मिक श्रमणी आर्यिकारत्न पूर्णमति माताजी का भव्य दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न -

Tuesday, August 18, 2026

देहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरू, जानिए खबर -

Monday, August 17, 2026

क्रिकेट : छोटी उम्र में ही खिलाडी अश्वनी शाह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए खबर -

Saturday, August 15, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्त हुए सम्मानित -

Saturday, August 15, 2026

चातुर्मास के अवसर पर जैन धर्मशाला में स्वतंत्रता दिवस पर धार्मिक आयोजन, जानिए खबर -

Friday, August 14, 2026

उत्तराखंड : 6 गोल्ड, 7 सिल्वर एवं 5 कांस्य पदक जीत शूटर्स वर्ल्ड शूटिंग एकेडमी ने किया कमाल, जानिए खबर -

Wednesday, August 12, 2026

फुटबॉल : द दून स्कूल ने सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल को 3-0 से हराकर जीता खिताब -

Wednesday, August 12, 2026

प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक समय धर्म, साधना और आत्मकल्याण के लिए देना चाहिए : आर्यिका 105 पूर्णमति माताजी -

Thursday, July 30, 2026

दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा आयोजित देवदुर्लभ श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन -

Wednesday, July 29, 2026

पुल ध्वस्त होने की जवाबदेही किसकी ? : “आप” देहरादून कैंट -

Tuesday, July 28, 2026

भारत विकास परिषद द्रोणशाखा का बाल संस्कार शिविर का आयोजन -

Tuesday, July 28, 2026

मॉडल एवं अभिनेत्री वैष्णवी लोहनी बनीं ‘साईं सृजन पटल’ के सलाहकार मंडल की सदस्य -

Tuesday, July 28, 2026

इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल प्रीमियर लीग : उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने किया कमाल -

Tuesday, July 28, 2026

शिक्षाविद एवं समाजसेवी जितेंद्र कुमार डंडोना विवेकानंद आदर्श रतन पुरस्कार से सम्मानित -

Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में देहरादून में उठी आवाज: ‘सांख्य योग फाउंडेशन’ ने दिया समर्थन -

Tuesday, July 21, 2026



सभी विभाग फास्ट ट्रेक पर कार्य में जुट जाएं : हरीश रावत

uk-cm

सभी विभागों द्वारा अपने बजट प्रस्तावों के क्रियान्वयन का रोड़मैप 31 जुलाई तक मुख्य सचिव कार्यालय में उपलब्ध करवाना सुनिश्चित किया जाए। औपचारिकताएं पूरा करने में कम से कम समय लिया जाए। सभी विभाग फास्ट ट्रेक पर कार्य में जुट जाएं। राज्य के बजट के पारित होने के बाद इसके क्रियान्वयन को लेकर शनिवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उक्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागों के बीच तालमेल बढ़ाए जाने की जरूरत है। तय किया गया कि मुख्य सचिव, प्रत्येक सोमवार व बुधवार को विभिन्न विभागों के वित्त से संबंधित व अन्य अंतर्विभागीय मामलों की समीक्षा कर आवश्यक हल निकालेंगे। इसमें वित्त व संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले चार-पांच माह की देरी से उत्तराखण्ड को हुए नुकसान की यथासम्भव भरपाई की जानी है। इसके लिए जरूरी है कि हम अपने काम में तेजी लाएं और औपचारिकाताओं को पूरा करने में अनावश्यक समय न लें। वित्त द्वारा विभागों के प्रस्तावों पर स्वीकृतियां एक निश्चित टाईमफे्रम में की जाएं। योजनागत व्यय का एक निश्चित प्रतिशत विभागाध्यक्षों के निर्वतन पर रख दिया जाए। विभागों को चाहिए कि बैंकों में बजट धनराशि की पार्किंग न करें। केंद्र प्रवर्तीत योजनाओं में केंद्रांश मिलने पर राज्यांश की स्वीकृति वित्त विभाग द्वारा अधिकतम 10 दिनों में जारी करने का सरल मैकेनिज्म बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में विभागों की जोे भी स्वीकृतियां हैं उन सभी पर फील्ड में क्रियान्वयन 15 सितम्बर तक प्रारम्भ हो जाना चाहिए। भारी बरसात से विभागों को जो भी नुकसान हुआ है उसका विवरण आगामी दो तीन दिनों में भेजना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) व डीपीआर के कार्यों पर भी सतत नजर रखने के निर्देश दिए। इनमें किसी तरह की लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारी केंद्र के अधिकारियों के लगातार सम्पर्क में रहें और विभिन्न योजनाओं में केंद्रीय सहायता प्राप्त करने के प्रस्ताव प्रेषित करें। विभिन्न योजनाओं की तहसीलों व ब्लाॅक स्तर तक आॅनलाईन निगरानी के लिए एमआईएस बनाया जाए। बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस रामास्वामी, प्रमुख सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, डा.उमाकांत पंवार, सचिव आनंदवर्द्धन, डीएस गब्र्याल, विनोद शर्मा, आर मीनाक्षी सुन्दरम, दिलीप जावलकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Comment