Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



हरिद्वार में कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ा

hari

हरिद्वार। हरिद्वार धर्मनगरी में कांवड़ियों का जनसैलाब उमड़ रहा है। लगातार अन्य प्रदेशों से कांवड़ियों के जत्थे हरकी पौड़ी सहित विभिन्न घाटों पर गंगाजल भरकर अपने गन्तव्यों की ओर रवाना हो रहे हैं। कावंड़ियों की बढ़ती संख्या से पुलिस प्रशासन भी परेशान है क्योंकि कांवड़ियों की बढ़ती संख्या के कारण पुलिस की मुश्किलें बढ़ रही है। विभिन्न गंगा घाटों पर केसरिया रंग का कब्जा सापफ तौर पर देखा जा सकता है। कावंड़ पटरी मार्ग कांवड़ियों के जत्थे लगातार धर्मनगरी से रवाना हो रहे है। तरह-तरह की कावंड़ अपने कंधों पर लेकर कांवड़िये अपने गन्तव्यों की ओर कूच कर रहे है। महिलायें बच्चे, बुजुर्ग कावंड़ लेकर अपने राज्यों की ओर कूच कर रहे हैं। दिल्ली से पहुंचा नन्हा कांवड़ियां प्रकाश अपने पिता के साथ कांवड़ लेकर पहुंचा। नन्हें कांवड़िये का उत्साह देखते ही बन रहा है। धपती धूप कठिन मार्ग कोसों दूर की यात्रा पैदल कर वह भी दिल्ली के लिए रवाना हुआ जबकि हाइवे मार्ग से बड़ी कांवड़ ले जाने की नोंक झोंक भी पुलिसकर्मियों के साथ शिवभक्त कांवड़ियों की समय-समय पर देखने को मिल रही है। अपनी कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्त कावंड़िये भगवान शिव के जयघोष के नारों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कांवड़ पटरी मार्ग पर जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात हैं। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल बढ़ाया गया है। वहीं कावंड़ियों की लगातार संख्या बढ़ने के चलते स्कूल काॅलेजों की छुट्टी भी कर दी गई है। क्योंकि हाइवे मार्ग एवं कांवड़ पटरी मार्ग पर कांवड़ियों का कब्जा लगातार होता जा रहा है। हरकी पौड़ी क्षेत्र में पुलिस संदिग्धों पर पैनी नजर रखे हुए है। जगह-जगह पुलिस बैरीगेट्स लगाकर कावंड़ियों को नीयत मार्ग पर दिशा निर्देश पुलिस द्वारा दिये जा रहे है। कई जगहों पर कांवड़ियों के साथ पुलिसकर्मियों की नोंक झोंक हो जाती है। हाइवे मार्ग पर चलने की जिद के चलते कई बार कावंड़ियों से नोंक झोंक पुलिसकर्मियों की हो जाती है। नगरवासियों को सुविधा देने के लिए विभिन्न चैराहों एवं नगर के मार्गो पर पुलिस तैनात है। समय-समय पर वाहनों की आवाजाही को बनाया जा रहा है। जिसके चलते कांवड़िये भी अपने मार्ग पर चल रहे है। वहीं हाइवे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही भी लगातार बनी हुई है।

Leave A Comment