Breaking News:

देहरादून : ठाकुरपुर बस्ती में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन -

Monday, December 22, 2025

उत्तराखंड : सचिवालय ए ने जीता मोनाल कप 2025 का खिताब -

Sunday, December 14, 2025

उत्तराखंड ब्लाइंड क्रिकेट : “NIEPVD” के 11 खिलाड़ियों का हुआ चयन -

Saturday, December 13, 2025

मोनाल कप के लिए सचिवालय ए और पैंथर्स के बीच होगा फाइनल मुकाबला -

Friday, December 12, 2025

पहचान : जहां करते थे चपरासी की नौकरी, अब हैं असिस्टेंट कमिश्नर -

Thursday, December 11, 2025

निशा 6 बार हुई असफल, नहीं हारी हिम्मत बनी आइएएस -

Thursday, December 11, 2025

उत्तराखंड : छोटे-छोटे अपराधों में कारावास की सजा के बजाए अब सिर्फ अर्थ दंड का प्रावधान -

Thursday, December 11, 2025

अंकित तिवारी ने अपने जन्मदिन पर दिया रक्तदान का संदेश, जानिए खबर -

Thursday, December 11, 2025

मोनाल कप : सेमीफाइनल में पहुंची सचिवालय ए और सचिवालय डेंजर्स की टीम -

Wednesday, December 10, 2025

इनसे सीखे : गरीबी से लड़कर पवन बने आइएएस -

Wednesday, December 10, 2025

राहुल की धूप, मिट्टी से सोशल मीडिया तक का सफर -

Wednesday, December 10, 2025

डॉ विरेन्द्र सिंह रावत को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड 2025 -

Tuesday, December 9, 2025

मोनाल कप 2025 : हरिकेन और सचिवालय ईगल्स टीम की बड़ी जीत -

Tuesday, December 9, 2025

रॉयल स्ट्राइकर्स और सचिवालय ए की टीम मोनाल कप प्रतियोगिता के अगले दौर में पहुंची -

Monday, December 8, 2025

पुष्प वर्षा योग समिति के द्वारा यूनीफॉर्म का हुआ वितरण -

Monday, December 8, 2025

इंडिगो फ्लाइट्स रद्द होने से शहर-शहर परेशान यात्री -

Saturday, December 6, 2025

दुःखद : ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइक की जोरदार भिड़ंत से गई दो लोगों की जान -

Saturday, December 6, 2025

मोनाल कप : मैच के अगले दौर में पहुँचे सचिवालय रॉयल स्ट्राइकर, सचिवालय ए , सचिवालय वॉरियर्स और सचिवालय पैंथर -

Saturday, December 6, 2025

नौसेना दिवस-2025 : राज्यपाल ने किया डॉक्यूमेंट्री का विमोचन, नौसेना की भूमिका की सराहना की -

Friday, December 5, 2025

मोनाल कप : सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर की जीत -

Friday, December 5, 2025



देश में सबसे बड़े कुष्‍ठ रोग निदान अभियान की होगी शुरुआत

Leprosy

 

19 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 32 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी

भारत से कुष्‍ठ रोग के आमूल उन्‍मूलन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुपालन में स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने राष्‍ट्रीय कुष्‍ठ निवारण कार्यक्रम की समीक्षा की। इसके अनुरुप स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय ने अब तक का सबसे बड़ा कुष्‍ठ रोग निदान अभियान (एलसीडीसी) शुरू किया है। यह अभियान 5 सितंबर, 2016 से 19 राज्‍यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 149 जिलों में शुरु कर दिया गया है। उक्‍त अभियान 15 दिन चलेगा और इस दौरान उपरोक्‍त जिलों के 1656 संभागों/शहरी क्षेत्रों के कुल 32 करोड़ लोगों की जांच की जाएगी। इस काम में 297604 टीमों को लगाया गया है जिनमें एक महिला आशा कर्मी और एक पुरुष स्‍वयंसेवी शामिल हैं। ये टीमें निर्धारित क्षेत्रों के प्रत्‍येक घर का दौरा करेंगी और कुष्‍ठ रोग के संबंध में परिवार के सभी सदस्‍यों की जांच करेंगी। इस अभियान के तहत जिन राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को रखा गया है, उनमें आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्‍तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्‍ट्र, नगालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तराखंड, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दादरा एवं नागर हवेली, दिल्‍ली और लक्षद्वीप शामिल हैं। इस अभियान में उन जिलों को शामिल किया गया है जहां पिछले तीन सालों में कुष्‍ठ रोग दर 10,000 की आबादी पर एक से अधिक मामलों में पाई गई है। कुष्‍ठ रोग निदान अभियान दुनिया में अपनी तरह का अनोखा कदम है जिसके तहत लक्षित आबादी के प्रत्‍येक सदस्‍य की जांच की जाएगी। यह जांच एक पुरुष और एक महिला स्‍वयंसेवी वाली खोजी टीमें करेंगी। यह जांच टीमें घर-घर जाएंगी और स्‍थानीय क्षेत्र से संबंधित योजना के अनुसार अचिन्हित कुष्‍ठ रोग के मामलों की जांच करेंगी। अभियान का उद्देश्‍य है कि प्रभावित व्‍यक्तियों में कुष्‍ठ रोग का शुरुआत में ही निदान कर लिया जाए ताकि उन्‍हें शारीरिक अक्षमता और अंगों की खराबी से बचाया जा सके। इसके अलावा ऐसे लोगों का समय पर उपचार किया जाएगा ताकि सामुदायिक स्‍तर पर रोग के फैलाव को रोका जा सके।

Leave A Comment