Breaking News:

सांख्य योग फाउंडेशन द्वारा देहरादून के विभिन्न विद्यालयों में अलमारी का किया वितरण -

Saturday, March 7, 2026

देहरादून : ओगल भट्टा में प्रेमी प्रेमिका ने एक दूसरे को चाकू मार किया घायल, जानिए खबर -

Saturday, March 7, 2026

अनिल नेगी बने सचिवालय क्रिकेट क्लब के नए अध्यक्ष -

Thursday, February 26, 2026

एक मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन उत्तराखंड द्वारा होली मिलन कार्यक्रम होगा आयोजन -

Thursday, February 26, 2026

गर्व : उत्तराखंड के सोवेंद्र भंडारी और साहिल हुए भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में शामिल -

Thursday, February 19, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन ने जरुरतमंद बच्चों के चेहरे पर लाई मुस्कान, जानिए खबर -

Wednesday, February 18, 2026

चारधाम यात्रा की तैयारियाँ तेज, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

बुजर्ग दम्पति को पुत्रों ने घर निकाला बाहर, डीएम देहरादून ने थामा हाथ, जानिए खबर -

Tuesday, February 17, 2026

देहरादून : कांग्रेस का प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोल -

Tuesday, February 17, 2026

शेफाली ,अनुष्का और शीतल के संघर्ष ने पहुंचाया मुकाम तक -

Monday, February 16, 2026

वसूली एजेंटो के दुर्व्यवहार पर शिकंजा कसने के कदम स्वागत योग्य, जानिए खबर -

Friday, February 13, 2026

देहरादून : सिल्वर सिटी मॉल राजपुर रोड के पास बदमाशों ने एक को गोलियों से भूना, मौत -

Friday, February 13, 2026

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन, जानिए खबर -

Wednesday, February 11, 2026

उद्घाटन समारोह : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 -

Wednesday, February 11, 2026

डिजिटल धोखाधड़ी से ग्राहकों को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के सुझाव स्वागत योग्य : जितेंद्र कुमार डंडोना -

Wednesday, February 11, 2026

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने मेधावी छात्रों को किया पुरस्कृत -

Friday, February 6, 2026

पहचान : नरेश सिंह नयाल को नेशनल ब्लाइंड फुटबॉल टीम का चयनकर्ता और ट्रेनर का मिला जिम्मा -

Friday, February 6, 2026

रिजर्व बैंक ने ग्राहकों को दी बड़ी राहत, जानिए खबर -

Friday, February 6, 2026

साईं सृजन पटल के 18वें अंक का हुआ विमोचन -

Monday, February 2, 2026

क्लेमेंट टाउन सुभाष नगर में भव्य वार्षिक रथयात्रा का बैंडबाजे के साथ आयोजन -

Monday, February 2, 2026



दुरंतो, राजधानी और शताब्दी ट्रेन का किराया बढ़ेगा अब एयरलाइंस की तरह

duronto

दुरंतो, राजधानी और शताब्दी ट्रेनों का किराया अब जल्द ही एयरलाइंस कंपनियों की तरह बढ़ेगा. रेल मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, यह नई व्यवस्था 9 सितंबर 2016 से लागू होने वाली है. रेल मंत्रालय ने दुरंतो, राजधानी और शताब्दी में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू करने का निर्णय किया है. इसके तहत 10 फीसदी सीट बुक होने पर बेस फेयर में 10 फीसदी का इजाफा हो जाएगा. रेलवे की यह तैयारी घाटे से उबरने के लिए की जा रही है.राजधानी और दुरंतो के थर्ड एसी में इसके बाद के बाकी टिकट 140 रुपये के आधार पर ही बुक होगें. लेकिन दुरंतो के 2 स्लीपर, स्लीपर और 2 एसी के टिकट 50 फीसदी टिकट बुक होने के बाद 150 रुपये पर बुक होंगे. इसी तरह राजधानी में के टिकट 50 फीसदी टिकट बुक होने के बाद 150 रुपये पर बुक होंगे. इन सभी टिकट किरायों पर सर्विस टैक्स, सुपरफास्ट चार्जेज, कैटरिंग चार्जेज, रिजर्वेशन चार्जेज इन किरायों पर ऊपर से लगेगा. इन सभी ट्रेनों के प्रथम श्रेणी और एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट में बढ़ोतरी नहीं होगी.यानी अगर शताब्दी ट्रेन में किसी जगह का चेयरकार का मूल किराया 100 रुपये है तो पहले 10 फीसदी टिकट 100 रुपये के बेस प्राइस पर बुक होगें. 10 फीसदी चेयरकार सीटों की बुकिंग के बाद शताब्दी के अगले 10 फीसदी टिकट 110 रुपये के आधार पर बुक होंगे. इसके बाद अगले 20 फीसदी चेयरकार टिकट की बुकिंग के बाद अगले 10 फीसदी टिकट 120 रुपये पर बुक होगें. यही गणि‍त 50 फीसदी टिकट बुक होने के बाद 150 रुपये पर बुकिंग तक चलेगा. शताब्दी ट्रेन के एग्जीक्यूटिव क्लास के टिकट के किराए नहीं बदले गए हैं.

Leave A Comment